फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sixth class student dies in Vasant Vihar Chinmaya School

दिल्ली में बड़ी घटना: छठी के छात्र की स्कूल मे संदिग्ध मौत, मुंह से निकल रहा था झाग; परिवार का आरोप लड़ाई हुई

Tue, 03 Dec 2024 08:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Dec 2024 08:16 PM IST
सार

प्रिंस की मां को स्कूल के अंदर ले जाया गया था जब वह बाहर आईं तो उसका रो-रोकक बुरा हाल था। बाहर आने के बाद उसका आरोप है कि उसके बच्चे को मारा गया है और उसे इंसाफ चाहिए। 

विज्ञापन
Sixth class student dies in Vasant Vihar Chinmaya School
चिन्मया स्कूल में छात्र की मौत - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली के वसंत विहार में चिन्मया स्कूल में मंगलवार को छठी कक्षा के छात्र प्रिंस (12) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वसंत विहार के कुसुमपुर पहाड़ी में रहने वाले छात्र प्रिंस के परिजनों ने साजिश का अंदेशा जताया है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस को संदेह है कि उसकी मौत दौरा पड़ने से हुई होगी। हालांकि, परिवार ने साजिश का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि प्रिंस को उसके सहपाठी ने पीटा था। जिले की वसंत विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल से मंगलवार सुबह 10.15 बजे सूचना मिली कि प्रिंस को मृत अवस्था में लाया गया था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का बयान आया है कि शव की जांच और जांच करने पर पता चला कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे, लेकिन उसके मुंह से झाग जैसा कुछ निकल रहा था। डॉक्टरों ने मौखिक रूप से सुझाव दिया कि लड़के को ऐंठन से संबंधित बीमारी हो सकती है, लेकिन जांच कार्रवाई चल रही है। स्कूल के छात्रों और शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वसंत विहार सोसाइटी में सीवर लाइन वर्कर के रूप में काम करने वाले प्रिंस के पिता सागर का कहना है कि उनके बेटे का कोई मेडिकल इतिहास नहीं था और जब उन्होंने उसे स्कूल में छोड़ा था, तब वह पूरी तरह से स्वस्थ था। वह फुटबॉल भी खेलता था और एक अच्छा खिलाड़ी था। वह अंतर-विद्यालय टूर्नामेंट में भाग लेता था और उसने कई पदक जीते थे। स्कूल और पुलिस की थ्योरी में कुछ गड़बड़ है। पिता ने दावा किया कि कुछ छात्रों ने उन्हें बताया कि प्रिंस का एक सहपाठी के साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान वह गिर गया और फिर स्कूल के शिक्षक उसे अस्पताल ले गए। उसे पहले होली एंजल्स अस्पताल ले जाया गया और बाद में फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन

पिता ने छोड़ा था
पिता सागर ने आगे कहा कि उन्होंने काम पर जाने से पहले अपने बेटे को स्कूल में छोड़ा था। उन्होंने बताया कि उनके पास सुबह 9.45 बजे स्कूल से फोन आया कि उनके बेटे को चोट लग गई है। इसके बाद जब वह अस्पताल पहुंचा तो वह पहले ही मर चुका था।

बड़ा भाई दूसरे स्कूल में पढ़ता है
प्रिंस सागर के दो बेटों में छोटा था। उसका बड़ा भाई प्रियांशु दूसरे निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। प्रिंस के चाचा विनीत ने घटना के दौरान उसके क्लास टीचर और अन्य स्टाफ की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए। घटना के बारे में स्कूल की ओर से कोई मंगलवार शाम तक बयान नहीं आया था।

परिजनों ने किया हंगामा
मृतक बच्चे के परिजन और रिश्तेदार चिन्मय विद्यालय के बाहर काफी संख्या में एकत्रित हो गए थे। परिजन व रिश्तेदार आदि स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी लगा रहे थे। स्कूल के गरमाते माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

मां ने लगाए आरोप
प्रिंस की मां को स्कूल के अंदर ले जाया गया था जब वह बाहर आई उनका रो रो के बुरा हाल था। बाहर आने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बच्चे को मारा गया है और उसे इंसाफ चाहिए। प्रिंस की मौत की असल वजह क्या है इसको लेकर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed