{"_id":"5d39b6b08ebc3e6cae4ef42d","slug":"six-month-old-child-dies-in-flight-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने की बच्ची की फ्लाइट में मौत, पटना से दिल्ली एम्स ले जा रहे थे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने की बच्ची की फ्लाइट में मौत, पटना से दिल्ली एम्स ले जा रहे थे परिजन
Thu, 25 Jul 2019 07:33 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स में दिल की बीमारी का इलाज कराने पटना से लाई जा रही 6 माह की बच्ची की फ्लाइट में मौत हो गई। उसके दिल में छेद था और एम्स में इलाज चल रहा था। बच्ची की शिनाख्त बेगूसराय (बिहार) निवासी रुचिता कुमारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में बीमारी से मौत की आशंका जताई गई है।
एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि बेगूसराय निवासी राजेंद्र रंजन अपनी पत्नी डिंपल के साथ 6 महीने की बेटी रुचिता को लेकर स्पाइसजेट विमान से दिल्ली आ रहे थे। रास्ते में बच्ची का स्वास्थ्य बिगड़ गया और उसके शरीर ने हरकत करना बंद कर दिया।
विमान के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही बच्ची को तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
पुलिस ने बच्ची के परिजनों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि बच्ची के दिल में छेद था, जिसका एम्स में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसे एम्स में इलाज के लिए ही लेकर आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।