फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six month old baby died on board in spicejet flight coming from patna to delhi for treatment

पटना से दिल्ली आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में 6 महीने की बच्ची की मौत, ये है वजह

Thu, 25 Jul 2019 11:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 25 Jul 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Six month old baby died on board in spicejet flight coming from patna to delhi for treatment
- फोटो : Instagram
पटना से दिल्ली आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक बच्ची की मौत की दुखद घटना सामने आई है। यह बच्ची छह महीने की थी और इलाज के लिए दिल्ली लाई जा रही थी।
विज्ञापन


डीसीपी संजय भाटिया आईजीआई एयरपोर्ट ने बताया कि एक छह महीने की बच्ची की स्पाइसजेट की फ्लाइट में मौत हो गई। परिवार पटना से दिल्ली बच्ची के इलाज के लिए आ रहा था।

डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि बच्ची दिल की बीमारी से ग्रसित थी और उसी के उपचार के लिए परिवार स्पाइसजेट की फ्लाइट से दिल्ली आ रहा था कि रास्ते में ही बच्ची की सांसें थम गईं और परिवार की सारी आस टूट गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस फ्लाइट में बच्ची की मौत हुई उसका नंबर एसजी 8481 था। बच्ची की पहचान रचिता कुमारी पुत्री राजेंद्र राजन निवासी निंगा गांव बरौनी जिला, बेगूसराय के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रचिता को लॉन्गेनिटल नाम की दिल की बीमारी थी। जिसे सामान्य भाषा ये समझा जा सकता है कि उसके दिल में एक छोटा सुराख था और एम्स में उसका इलाज चल रहा था। रचिता के पिता राजेंद्र राजन और मां डिंपल ने इस मामले में किसी भी साजिश से इंकार किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed