फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six accuse arrested for cheating 40 crores rupees from 350 people

350 लोगों से 40 करोड़ की ठगी करने वाले छह गिरफ्तार, डीडीए में लैंड पूलिंग के नाम दे रहे थे झांसा

Thu, 20 Aug 2020 03:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Aug 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
Six accuse arrested for cheating 40 crores rupees from 350 people
-डीडीए में लैंड पूलिंग के नाम कर रहे थे ठगी - फोटो : amar ujala

द्वारका इलाके में डीडीए की लैंड पूलिंग पॉलिसी के नाम पर हाउसिंग सोसाइटी में फ्लैट दिलाने का झांसा देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रुद्रा वेलफेयर सोसायटी के तीन, एरोसिटी द्वारका के तीन और इमिनेंट ऑफिसर्स वेलफेयर सोसायटी के एक पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है। जांच टीम का दावा है कि 350 लोगों को सस्ते फ्लैट्स का सपना दिखाकर करीब 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटाई गई। 

विज्ञापन


ज्वॉइंट सीपी ओपी मिश्रा ने बताया कि रुद्रा सोसाइटी के अध्यक्ष भरत खन्ना (56), जनरल सेक्रेटरी पारस अग्रवाल (23), इमिनेंट ऑफिसर्स वेलफेयर सोसाइटी के प्रॉपर्टी डीलर मुकेश कुमार सिंह (43), एरोसिटी द्वारका पवन सहाय (47), रघु नंदन चोना (31) और मोहम्मद सलाउद्दीन (33) को तीन अलग-अलग मुकदमों में गिरफ्तार किया गया है। इन छह आरोपियों से पूरे मामले की पूछताछ की जा रही है। इन तीनों सोसाइटियों के पास प्रस्तावित प्रोजेक्ट को विकास करने का कोई अधिकार नहीं था। 
विज्ञापन


डीडीए की लैंड पूलिंग पॉलिसी पर काम चल रहा है, जिसे अभी अंतिम रूप दिया जाना है। डीडीए की तरफ से अभी इस पॉलिसी को संबंध में कोई लाइसेंस जारी नहीं किया है। इसके बावजूद आरोपी सोसाइटीज की तरफ से इसे डीडीए से अनुमोदन होने का प्रचार-प्रसार किया गया। इससे लोगों ने इनके प्रोजेक्ट्स में रुपये लगा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी करने वाले को किया गिरफ्तार

अलीपुर पुलिस को एक इलाके में रहने वाली विधवा महिला ने 92 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया। पीड़ित महिला के मोबाइल फोन और बैंक खातों के बारे में जानकारी ली।

करीब बीस पुलिस वालों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी तैय्यब खान को गिरफ्तार किया। वह मेवात का रहने वाला है। उसने बताया कि उसके और उसके आसपास के गांव के 17 से 40 साल की उम्र के युवक इसी धंधे में लगे हुए हैं। वह फर्जी सिमकार्ड का इस्तेमाल करते हैं। शिकार बनाने के बाद वह सिमकार्ड को तोड़ देते हैं। उन्होंने कई बैंकों में फर्जी दस्तावेज से खाते भी खुलवा रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed