फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   situation under control in delhi ncr after friday violence by dera supporters

बाबा के भक्तों की हिंसा के बाद दिल्ली में शनिवार को 11 जगहों पर फ्लैग मार्च, अभी लागू रहेगी धारा 144

Sun, 27 Aug 2017 09:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Aug 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
situation under control in delhi ncr after friday violence by dera supporters
DELHI VIOLENCE

रेप के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार दिए जाने के बाद दिल्ली के 10 इलाकों में हिंसा की घटनाएं हुईं। डेरा समर्थकों की हिंसा के बाद शनिवार को माहौल शांतिपूर्ण रहा। पुलिस ने कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया। पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। हिंसा के बाद कानून-व्यवस्था को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। उन्हें वर्दी पहनकर गश्त करने को कहा गया है। हरियाणा से सटे दिल्ली के सभी बॉर्डर पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आगजनी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को डेरा समर्थकों की हिंसा के बाद शनिवार को दिल्ली-एनसीआर की सभी बस सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। कई ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। बाहर से आए लोगों को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली, शाहदरा और उत्तर-पूर्वी दिल्ली समेत राजधानी के 13 में से 11 जिलों में आम लोगों की मौजूदगी में फ्लैग मार्च निकाला गया। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता मधुर वर्मा ने बताया कि राजधानी में फिलहाल धारा 144 जारी रहेगी। आगे हालात देखकर इसे जारी रखने या न रखने पर फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस प्रवक्ता वर्मा ने बताया कि आगजनी के बाद राजधानी के 13 में 11 जिलों में धारा 144 लगा दी गई थी। उसके बाद सभी जिला पुलिस उपायुक्त को 24 घंटे नजर रखने के लिए कहा गया था। राजधानी में हाई अलर्ट भी घोषित किया हुआ था। शुक्रवार रात और शनिवार दिनभर पुलिस अधिकारी सड़कों पर रहे। सभी जिलों से हिंसा की रिपोर्ट लेने के बाद सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोचने के लिए कहा गया। कुछ उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में भी लिया गया। बाकियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 

इन इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च
पुलिस ने शनिवार को कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, मयूर विहार, न्यू अशोक नगर,आईएसबीटी आनंद विहार,जगतपुरी, कृष्णा नगर, नंद नगरी, वजीराबाद रोड,अशोक नगर, ज्योति नगर, सीमापुरी आदि इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। कल्याणपुरी में फ्लैग मार्च में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के उप-महापौर विपिन बिहारी सिंह ने भी हिस्सा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बवाल करने वालों से निपटने के लिए उन्हें बल प्रयोग के आदेश मिले हुए हैं। राजधानी में लॉ एंड आर्डर किसी भी हालत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। 

बसों में आगजनी के आरोप में 10 गिरफ्तार
बाबा राम-रहीम को दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद शुक्रवार को राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा हुई थी। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने ज्योति नगर इलाके में कई बसों में आग लगाने के मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल द्वारा बनाई गई वीडियो के आधार पर हुई है। पुलिस को अन्य आरोपियों की भी तलाश है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने डेरा प्रमुख के खिलाफ फैसला आने पर हिंसक वारदात को अंजाम देने की साजिश पहले ही रच ली थी।

उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को हुए बलवे को गंभीरता से लिया गया था। मामले की छानबीन के लिए कई टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। कुछ लोगों को शुक्रवार को ही हिरासत में लिया गया था। शनिवार को छानबीन के बाद ज्योति नगर इलाके में ही 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों से आरोपियों की पहचान करने में मदद के लिए भी कहा है।

91 एक्सप्रेस और 120 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

situation under control in delhi ncr after friday violence by dera supporters
DELHI VIOLENCE

राम रहीम को जेल भेजने के अदालत के फैसले से फैली हिंसा के बीच हरियाणा और पंजाब को दिल्ली से जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेल प्रशासन ने शुक्रवार को 91 एक्सप्रेस व 120 पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को बीच में रोका गया। रेल प्रशासन का कहना है कि हालात सामान्य होने के बाद ही ट्रेनों को संचालन दोबारा हो सकेगा। दिल्ली से रोहतक जाने वाली सभी ट्रेनें शनिवार तक कैंसिल कर दी गई हैं। 

मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
मेट्रो की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ भी सतर्क हो गई है। मेट्रो में किसी भी तरह का हंगामा करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर जवानों को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटे मेट्रो स्टेशनों पर खास नजर रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ-साथ सभी मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिये संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। 

डीटीसी को 2 करोड़ रुपये का नुकसान
हिंसा के कारण ऐहतिहात के तौर पर लाहौर दिल्ली बस सेवा भी ठप है। इसके 28 अगस्त के बाद खुलने की उम्मीद है। वहीं, डीटीसी की बहादुरगढ़, गाजियाबाद और गुरुग्राम की बस सेवाएं अगले आदेश तक रद्द हैं। बस सेवा बंद होने से डीटीसी को करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर के इलाकों में हुए प्रदर्शन
शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुईं। बाबा के भक्तों ने दिल्ली के आनंद विहार, नंद नगरी, गोकुलपुरी, शहादरा, ख्याला, मायापुरी, जहांगीरपुरी, मंडावली हिंसा की है। नंद नगरी और गोकुलपुरी में दो बसों में आग लगा दी गई है। जहांगीरपुरी, मंडावली और ख्याला में डीटीसी बसें फूंक दी गई हैं। बाबा के समर्थकों ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी रीवा एक्सप्रेस के दो खाली बोगियों में भी आग लगा दी। गाजियाबाद के लोनी में भी एक बस फूंक दी गई। 

दिल्ली, हापुड़, गाजियाबाद और नोएडा में धारा 144 लागू
हिंसा के बाद ऐहतिहात के तौर पर दिल्ली, हापुड़, गाजियाबाद और नोएडा के कुछ इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। हिंसा और भड़कने की आशंका को देखते हुए दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने एनसीआर में सभी बस सेवाएं रोक दी हैं।

दिल्ली-लाहौर बस सेवा पर रोक लगी              
आगजनी की घटनाओं के चलते दिल्ली-लाहौर बस सेवा पर फिलहाल अगले आदेश तक रोक लगा दी गयी है। शुक्रवार को भी लाहौर बस सेवा दिल्ली नहीं पहुंची। क्योंकि अमृतसर से अंबाला होते हुए  हरियाणा से गुजरने वाले हाइवे को पार कर अंतरराष्ट्रीय बस सेवा दिल्ली पहुंचती है। रास्ता में अप्रिय घटना को देखते हुए बस सेवा पर रोक लगा दी गयी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed