फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sisodia sent message from jail regarding water problem in Patparganj

जेल से सिसोदिया का संदेश: दूर हो पटपड़गंज में पेयजल की समस्या, मंत्री ने की जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक

Sat, 29 Apr 2023 07:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Apr 2023 07:47 PM IST
सार

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज विधानसभा में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए जल मंत्री सौरभ भारद्वाज को संदेश भेजा है। उनके संदेश पर शनिवार को सौरभ भारद्वाज ने पटपड़गंज विधानसभा के निवासियों के साथ बैठक कर उनकी पेयजल से जुड़ी समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन
Sisodia sent message from jail regarding water problem in Patparganj
सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज विधानसभा में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए जल मंत्री सौरभ भारद्वाज को संदेश भेजा है। उनके संदेश पर शनिवार को सौरभ भारद्वाज ने पटपड़गंज विधानसभा के निवासियों के साथ बैठक कर उनकी पेयजल से जुड़ी समस्याएं सुनीं। साथ ही दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को इलाके में जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान करने के लिए सालों पुराने यूजीआर के पंप मोटर बदलने और मंडावली अमोनिया प्लांट को जल्द चालू करने के निर्देश दिए। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मनीष सिसोदिया के कार्यालय में पानी की आपूर्ति की शिकायत आ रही है। इन समस्याओं को मंत्री तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पटपड़गंज विधानसभा में मंडावली यूजीआर नंबर-1 और मंडावली नंबर -2 यूजीआर के जरिए पानी की सप्लाई होती है। लेकिन पिछले एक-दो माह से यूजीआर में पानी का स्तर घट गया है। जहां पानी का स्तर 14 फीट तक होना चाहिए, लेकिन यह 10-11 फीट पर पहुंच गया है। इसी वजह से विधानसभा के अंतिम छोर वाले इलाकों में पानी की सुचारू सप्लाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में पटपड़गंज गांव, शशि गार्डन क्लस्टर, पांडव नगर, आचार्य निकेतन, मंडावली व पूर्व विनोद नगर का हिस्सा और पश्चिम विनोद नगर के कुछ हिस्से में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा यूजीआर में पंप मोटर (पानी को पंप करने वाली मोटर) काफी पुरानी हो गई है। ऐसे में मोटर पंप प्रेशर से पानी को पंप करने में असमर्थ है।

विज्ञापन


इलाके में पानी की सुचारू सप्लाई के लिए संबंधित डीजेबी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से यूजीआर में पंप मोटर्स को बदलने के निर्देश दिए गए है। बैठक के दौरान स्थानीय निवासियों ने जल मंत्री से मंडावली में जेडआरओ की लापरवाही को लेकर शिकायत की। निवासियों ने बताया कि जेडआरओ द्वारा न तो लोगों की समस्याओं पर कोई कार्रवाई की जाती है और न ही किसी से अच्छे से व्यवहार किया जाता है। इस पर जल मंत्री ने तुरंत एक्शन लेते हुए जेडआरओ को शो कॉज नोटिस जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed