फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sisodia asks principals to chalk out micro-plan for reopening of schools in delhi 

सिसोदिया ने प्रिंसिपलों के साथ की बैठक, कहा- स्कूल फिर से खोलने को लेकर बनाए योजना 

Wed, 27 May 2020 09:37 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 27 May 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Sisodia asks principals to chalk out micro-plan for reopening of schools in delhi 
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को सरकारी स्कूलों के एक हजार से अधिक प्रिंसिपलों के साथ बातचीत की। बैठक में सिसोदिया ने सभी से शैक्षिक संस्थानों को दोबारा खोलने के लिए योजना बनाने के लिए कहा है। दिल्ली के सभी स्कूल कोरोना वायरस के कारण लगभग दो महीने से बंद हैं। 

विज्ञापन


सिसोदिया ने बैठक में कहा कि सभी स्कूलों को खोलने के लिए एक योजना नहीं बनाई जा सकती क्योंकि हर स्कूल का संदर्भ अलग  है। उन्होंने बैठक में सभी से अपील की वे स्कूल स्तर पर सभी हितधारकों के साथ मिलकर एक योजना तैयार करें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि विस्तृत योजना प्रक्रिया पर इस वजह से जोर दे रहे हैं क्योंकि हमे कोई भी फैसला लेने से पहले कई चीजों को ध्यान में रखना है। ये सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन या एक क्लास को बुलाने और दूसरी को ना बुलाने के बारे में नहीं है। किसी भी फैसले का बच्चों और उनके परिवारों पर गहरा असर होगा। क्योंकि स्कूल हमारे सामाजिक जीवन का अभिन्न अंग है। 

उन्होंने कहा कि ये किताबों से कुछ अध्याय सीखने के बारे में नहीं है। बल्कि जीवन का सबक सीखने के बारे में है। इसलिए किसी भी योजना में सभी संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। 


उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए उदासीन क्षण है क्योंकि हम सब पहली बार साल 2015 में सरकार बनाने के बाद सभी स्कूल प्रिंसिपलों से मिले थे। हमने कहा कि था कि हम अपने स्कूलों को नई उचाईयों तक लेकर जाएंगे। मगर आज साल 2020 में दोबारा सरकार बनाने के बाद हम सभी मिलकर केवल स्कूल दोबारा खोलने के बारे में चर्चा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed