फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   signature campaign to show resentment against the government

जन हस्ताक्षर अभियान में दिखा सरकार के खिलाफ रोष

Mon, 22 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 22 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
 signature campaign to show resentment against the government
बैठक में सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
बड़कली चौक को तिजारा सड़क से जोड़ने के लिए जन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में करीब 2300 लोगों ने हस्ताक्षर किये। लोगों की मांग है कि सीएम जल्द से जल्द फोरलेन का निर्माण शुरू कराये। आरटीआई मंच द्वारा बड़कली पर चलाऐ गये जनहस्तार अभियान में करीब 20 गांवों के लोगों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


जिला पार्षद मुमताज अली ने कहा कि नगीना तिजारा सड़क की चार बार घोषणा हो चुकी है। अभी तक भूमि अधिग्रहण का काम भी पूरा नहीं हुआ है। हाजी मुस्ताक सुलतानपुर ने बताया कि मेवात की सबसे अहम सड़क नगीना तिजारा है। 
विज्ञापन


क्योंकि बड़कली चौक मेवात की राजधानी मानी जाती है। ये सड़क बनने से जिले का सर्वांगीण विकास हो सकता है। खेड़ीखुर्द के पूर्व सरपंच उसमान ने मार्ग में देरी के लिए प्रदेश सरकार को जिमेदार ठहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलेमान मढ़ी का कहना है कि आरटीआई मंच पिछले दो दशक से तिजारा से नगीना को जोड़ने के लिए हस्ताक्षर अभियान, धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन और बैठकों के अलावा मांगपत्र देकर लोगों की आवाज उठाते आ रही है। 


अटेरना के पूर्व सरपंच आस मोहमद ने कहते हैं कि हस्ताक्षर अभियान से नगीना और पिनगवावासियों की आवाज सरकार तक पहुंचेगी। नोटकी के सरपंच रिजवान ने बताया कि ग्रामवासी जमीन देने के लिए तैयार हैं। आरटीआई मंच के संयोजक रियाजुद्दीन ने बताया कि इलाके को विकास से जोड़ने में नगीना तिजारा मार्ग मील का पत्थर साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed