{"_id":"57b997404f1c1b9663d4ef50","slug":"signature-campaign-to-show-resentment-against-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन हस्ताक्षर अभियान में दिखा सरकार के खिलाफ रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन हस्ताक्षर अभियान में दिखा सरकार के खिलाफ रोष
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बैठक में सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कली चौक को तिजारा सड़क से जोड़ने के लिए जन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में करीब 2300 लोगों ने हस्ताक्षर किये। लोगों की मांग है कि सीएम जल्द से जल्द फोरलेन का निर्माण शुरू कराये। आरटीआई मंच द्वारा बड़कली पर चलाऐ गये जनहस्तार अभियान में करीब 20 गांवों के लोगों ने भाग लिया।
जिला पार्षद मुमताज अली ने कहा कि नगीना तिजारा सड़क की चार बार घोषणा हो चुकी है। अभी तक भूमि अधिग्रहण का काम भी पूरा नहीं हुआ है। हाजी मुस्ताक सुलतानपुर ने बताया कि मेवात की सबसे अहम सड़क नगीना तिजारा है।
क्योंकि बड़कली चौक मेवात की राजधानी मानी जाती है। ये सड़क बनने से जिले का सर्वांगीण विकास हो सकता है। खेड़ीखुर्द के पूर्व सरपंच उसमान ने मार्ग में देरी के लिए प्रदेश सरकार को जिमेदार ठहराया।
विज्ञापन
सुलेमान मढ़ी का कहना है कि आरटीआई मंच पिछले दो दशक से तिजारा से नगीना को जोड़ने के लिए हस्ताक्षर अभियान, धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन और बैठकों के अलावा मांगपत्र देकर लोगों की आवाज उठाते आ रही है।
अटेरना के पूर्व सरपंच आस मोहमद ने कहते हैं कि हस्ताक्षर अभियान से नगीना और पिनगवावासियों की आवाज सरकार तक पहुंचेगी। नोटकी के सरपंच रिजवान ने बताया कि ग्रामवासी जमीन देने के लिए तैयार हैं। आरटीआई मंच के संयोजक रियाजुद्दीन ने बताया कि इलाके को विकास से जोड़ने में नगीना तिजारा मार्ग मील का पत्थर साबित होगा।