{"_id":"624b2d6cf29a545d7f73c742","slug":"shots-fired-on-younger-brother-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा भाई बना जान का दुश्मन: जमीनी विवाद में छोटे भाई पर बरसाईं गोलियां, बाजार में मची भगदड़, सुमित की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा भाई बना जान का दुश्मन: जमीनी विवाद में छोटे भाई पर बरसाईं गोलियां, बाजार में मची भगदड़, सुमित की हालत नाजुक
Tue, 05 Apr 2022 12:03 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:03 AM IST
सार
दिल्ली के वेलकम इलाके में बड़े भाई ने जमीन के विवाद में अपने भाई पर चार गोलियां दाग दीं। गोली लगने के बाद छोटे भाई सुमित वर्मा को अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में सोमवार दोपहर एक शख्स ने भूमि के विवाद में अपने छोटे भाई पर गोलियां बरसाईं। जख्मी हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके हाथ और कनपटी के पास चार गोलियां लगी हैं। हमले के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जख्मी युवक के बड़े भाई अमित वर्मा (43) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अमित और सुमित का परिवार वेलकम इलाके में रहता है। वेलकम फोटो चौक पर सुमित कपड़े की दुकान चलाता है जबकि अमित इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाता है। सुमित अपने परिवार से अलग गाजियाबाद में प्रेमिका के साथ रहता है। एक प्रॉपर्टी को लेकर सुमित व अमित के बीच विवाद चल रहा था। दोनों भाईयों के बीच तनातनी रहती थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अमित व सुमित अपनी-अपनी दुकानों पर मौजूद थे। अचानक अमित पिस्टल लेकर बाहर निकला और उसने सुमित पर गोलियां बरसा दीं। मौके पर भगदड़ मच गई। अमित भी वहां से फरार हो गया। पड़ोसी पहले सुमित को नजदीकी अस्पताल ले गए, बाद में उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में अमित ने बताया कि उसने भाई से परेशान होकर वारदात को अंजाम दिया। अमित का दावा है कि उसके छोटे भाई ने प्रेमिका की मदद से उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाया हुआ है। सुमित और उसकी प्रेमिका अब उसे जेल भिजवाने की धमकी दे रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन