फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shot at the jeweller's showroom at the behest of gangster, the gunman was recovered

दिल्लीः गैंगस्टर के इशारे पर चलाई थी ज्वेलर के शोरूम पर गोली, तमंचा बरामद

Thu, 13 Feb 2020 07:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Feb 2020 07:44 PM IST
सार

-पुलिस ने आरोपी शक्ति उर्फ मनीष को किया गिरफ्तार
-राजू बसोदिया गैंग का है आरोपी, हो रही पूछताछ 

विज्ञापन
Shot at the jeweller's showroom at the behest of gangster, the gunman was recovered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजफगढ़ इलाके में मंगलवार शाम को ज्वेलर के शोरूम पर गोली चलाने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनीष उर्फ शक्ति (22) के रूप में हुई है। आरोपित ने खुलासा किया है कि जेल में उसकी मुलाकात राजू बसोदिया गैंग के बदमाश सचिन भांजा से हुई थी। उसी के इशारे पर जेल से बाहर आकर इस वारदात को अंजाम दिया । 

विज्ञापन


गैंग सर्राफ को डराकर उससे रंगदारी वसूलने की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक शक्ति नजफगढ़ थाने का घोषित बदमाश है और उसके खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार शाम को गौरव (33) ने गोली चलने की शिकायत पुलिस को दी थी। उसने पुलिस को बताया कि वह नजफगढ़ इलाके में ज्वेलरी शोरूम चलाता है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब 4.45 बजे अचानक उसने धमाके की आवाज सुनी और शोरूम का शीशा टूट गया। बाद में उसे पता चला कि किसी ने गोली चलाई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस ने आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शक्ति से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed