{"_id":"5d5c75d58ebc3e6c4555a58e","slug":"shopkeepers-take-ramp-at-isbt-kashmiri-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसबीटी कश्मीरी गेट में दुकानदारों ने कब्जाई रैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसबीटी कश्मीरी गेट में दुकानदारों ने कब्जाई रैंप
Wed, 21 Aug 2019 04:06 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 21 Aug 2019 04:06 AM IST
सार
- दिव्यांग यात्री हो रहे परेशान, आईएसबीटी में नहीं मिल रहा प्रवेश
- अधिकारी बेसुध, प्रवेश द्वार पर अधिकारियों ने बनाई पार्किंग
- बड़ा सवाल कि यहां पर अक्सर इस रैंप को बंद रखा जाता है
विज्ञापन
आईएसबीटी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करोड़ों की लागत से कश्मीरी गेट आईएसबीटी में किए गए कायाकल्प के तहत दिव्यांग यात्रियों के लिए बनाए गए रैंप को बंद कर रखा है। आलम यह है कि रैंप का प्रयोग सिर्फ आईएसबीटी में बनी दुकानों का सामान लाने ले जाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
आईएसबीटी कश्मीरी गेट का कुछ साल पहले करोड़ों के खर्च के बाद आधुनिक रूप से यात्रियों के लिए तैयार किया गया। आईएसबीटी के मुख्य द्वार पर दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप भी बनाया गया, लेकिन इस रैंप को आईएसबीटी के स्टाफ की मिलीभगत से यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
आलम यह है कि यहां पहुंचने वाले दिव्यांग यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कश्मीरी गेट आईएसबीटी स्थित दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्टेक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (डीटीआईडीसी) के दफ्तर में अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन डीटीआईडीसी के आला अफसर दफ्तर में नहीं मिले।
विज्ञापन
इस संबंध में जब आईएसबीटी के स्टाफ से बात की गई तो ज्ञात हुआ कि बस अड्डे के प्रवेश द्वार के अंदर लगी सामान स्कैनिंग मशीन के खराब होने के कारण इस मार्ग को बंद कर दिया गया, ताकि यात्री खराबी स्कैनिंग मशीन की ओर ना जाएं और बस अड्डा स्टाफ उन्हें दूसरी ओर भेजने के लिए मशक्कत ना करनी पड़े।
लेकिन बड़ा सवाल यह है कि यहां पर अक्सर इस रैंप को बंद रखा जाता है, जिससे दूर-दूर से आने वाले दिव्यांग यात्रियों को आईएसबीटी में प्रवेश के लिए बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही है।