फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shopkeeper stabbed with knife for selling expensive chicken in Mahendra Park

ग्राहक बना खून का प्यासा: दिल्ली में दुकानदार को चाकू से गोदा, महंगा चिकन बेचने से था नाराज

Fri, 20 Sep 2024 07:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 20 Sep 2024 07:18 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में महंगा चिकन बेचने के आरोप में एक दुकानदार को चाकू से गोद डाला है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है। आरोपी पड़ोस का रहने वाला है।

विज्ञापन
shopkeeper stabbed with knife for selling expensive chicken in Mahendra Park
दुकानदार पर चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्र पार्क इलाके में महंगा चिकन बेचने का आरोप लगाकर पड़ोसी युवक ने एक दुकानदार को चाकू गोद दिया। घायल दुकानदार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन

घायल दुकानदार की पहचान इरशाद अली के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ सराय पीपल थला इलाके में रहते हैं। वह मुर्गा मंडी में चिकन बेचते हैं। बृहस्पतिवार रात 10 बजे खाना खाने के बाद वह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला प्रिंस वहां पहुंचा और उसपर महंगे दाम में चिकन बेचने का आरोप लगाने लगा। 

इस बात पर उनकी प्रिंस से कहासुनी हो गई। वह गाली गलौज करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। शोर शराबा होने पर आस पास के लोग वहां पहुंचे और बीच बचाव किया। प्रिंस वहां से चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दस मिनट बाद प्रिंस दोबारा उसके पास आया और जेब से चाकू निकाल कर उसके पीठ में गोद दिया। चाकू मारने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़ित के शोर मचाने के बाद आस पास के लोग वहां पहुंचे। इरशाद के दोस्त राजा उन्हें लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचे। 

इसी बीच घटनास्थल से किसी ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां पता चला कि पीड़ित को अस्पताल लेकर गए हैं। 

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर छानबीन की, लेकिन बारिश होने की वजह से घटनास्थल पर बिखरा खून धूल गया था। पुलिस वहां से अस्पताल पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज किया। उसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed