फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shopkeeper beaten to death on suspicion of theft in Faridabad

ये कैसी सनक: चोरी के शक में दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या, दो दिन के इलाज के बाद तोड़ा दम

Sun, 18 Dec 2022 11:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Dec 2022 11:04 PM IST
सार

मृतक की पहचान गांव सारन निवासी प्रमोद (34 ) के रूप में हुई है। वह गांव में किराये के मकान में रहता था और मछली बेचने का काम करता था।

विज्ञापन
Shopkeeper beaten to death on suspicion of theft in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद के गांव सारन में चोरी के शक में एक व्यक्ति ने दुकानदार की डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी। दो दिन तक अस्पताल में रहने के बाद घायल ने शनिवार रात दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव सारन निवासी प्रमोद (34 ) के रूप में हुई है। वह गांव में किराये के मकान में रहता था और मछली बेचने का काम करता था। उसके चार बच्चे हैं और वह घर में अकेला कमाने वाला था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गांव के सचिन गौड़ नाम के युवक पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई मुन्ना ने पुलिस को बताया प्रमोद (34) गुरुवार सुबह करीब चार बजे टहलने के लिए निकला था। उसे मिर्गी के दौरे आते थे। सैर के दौरान वह घर से थोड़ा दूर सचिन गौड़ नाम के व्यक्ति के मकान के पास खड़ा हो गया। सचिन घर से बाहर आया और प्रमोद से घर के पास खड़े होने के कारण पूछा। प्रमोद ने बताया वह टहलने निकला है। सिर दर्द के कारण खड़ा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है सचिन को उसके जवाब से संतुष्टि नहीं हुई। आरोपी ने प्रमोद को चोर समझकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी ने पास ही पड़ा डंडा उठाकर प्रमोद को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। एक डंडा प्रमोद के सिर पर भी जा लगा। बुरी तरह घायल होने से प्रमोद चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। एक ने प्रमोद को पहचान लिया और परिजनों को सूचना दे दी। परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सचिन गौड़ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed