बिरयानी पर मचा बवाल: खाना खाने के बाद ग्राहक ने दुकान मालिक और उसके भाई को मारा चाकू, इस बात पर बिगड़ी थी बात
बिरयानी खाने के बाद पहले वाला युवक वहां से जाने लगा। उसे रोककर पैसे मांगे। युवक ने कहा कि अभिषेक पैसा देगा। अभिषेक भी खाने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगा। टोकने पर उसने कहा कि वह बिना पैसे ही खाता है और गाली गलौज करने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बिरयानी का पैसा मांगने पर एक युवक ने दुकानदार राकेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमला होता देख दुकानदार के भाई शरण ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के मुताबिक 38 साल के राकेश अपने परिवार के साथ बादली गांव में रहते हैं। मूलत: सिद्धार्थ नगर यूपी के रहने वाले राकेश बादली मोड़ पर बिरयानी और कचौड़ी का ठेला लगाते हैं। समयपुर बादली थाने में दर्ज प्राथमिकी में राकेश ने बताया कि 2 अगस्त की शाम पांच बजे वह अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया। युवक ने एक प्लेट बिरयानी देने के लिए कहा। युवक को बिरयानी दे रहा था कि तभी इलाके के रहने वाला अभिषेक नाम का एक युवक आया और उसने भी एक प्लेट बिरयानी देने के लिए कहा। अभिषेक पहले से बिरयानी खा रहे युवक से बातचीत करने लगा।
बिरयानी खाने के बाद पहले वाला युवक वहां से जाने लगा। उसे रोककर पैसे मांगे। युवक ने कहा कि अभिषेक पैसा देगा। अभिषेक भी खाने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगा। टोकने पर उसने कहा कि वह बिना पैसे ही खाता है और गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर वह ठेले से सामान फेंकने लगा। विरोध करने पर वह और उसका साथी मारपीट करने लगा। यह देखकर पड़ोस में रेहड़ी लगाने वाला उसका भाई शरण भी वहां आ गया और बीच बचाव करने लगा। इसी दौरान अभिषेक ने रेहड़ी से चाकू उठाकर दोनों भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर दोनों आरोपी वहां से भाग गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाइयों को पास के बुराड़ी अस्पताल में लेकर गई। दर्द होने की वजह से पीड़ित बयान देने की हालत में नहीं थे। अगले दिन उन लोगों ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है।