फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shivani Kaushik became the first female plasma donor of the gurugram

गुरुग्रामः शिवानी कौशिक बनीं जिले की पहली महिला प्लाज्मा दाता

Sun, 23 Aug 2020 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
Shivani Kaushik became the first female plasma donor of the gurugram
बाद में शिवानी को सम्मानित किया गया... - फोटो : अमर उजाला

जिले में प्लाज्मा बैंक स्थापित होने के करीब तीन सप्ताह बाद भी अभी प्लाज्मा दान करने वालों की संख्या में कोई खास तेजी नहीं आ पाई है। इसको देखते हुए जिला उपायुक्त अमित खत्री व सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव लोगों से लगातार प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इन सबके बीच शनिवार को जिले की पहली महिला शिवानी कौशिक ने प्लाज्मा दान कर लोगों के लिए मिसाल पेश की। शिवानी कौशिक अपनी मां की प्रेरणा से शनिवार को स्वत: ही प्लाज्मा बैंक पहुंचीं और प्लाज्मा दान किया।
विज्ञापन


गुरुग्राम की मूल निवासी शिवानी बंगलूरू में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही हैं। प्लाज्मा दान करने के बाद शिवानी को स्वास्थ्य विभाग ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अब तक 47 लोग प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आए हैं, जिसमें से 23 लोगों को प्लाज्मा दान करने के योग्य पाया गया और इनसे 40 यूनिट प्लाज्मा एकत्र हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरों के प्लाज्मा के जरिये अब तक जिले में 32 कोरोना मरीजों का इलाज हो चुका है। इस लिहाज से तीन सप्ताह बाद भी जिले में प्लाज्मा दाताओं की संख्या काफी कम है। इसको देखते हुए संभावना है कि आगामी दिनों में जिला प्रशासन प्लाज्मा दाताओं को आगे लाने के लिए प्रोत्साहन राशि दिलाने के लिए भी पहल कर सकता है। देश के कई अन्य राज्यों में इस तरह की कवायद चल रही है। इस संदर्भ में जिला उपायुक्त अमित खत्री विचार करने की बात पहले ही कह चुके हैं। 

उपायुक्त कर रहे लोगों से प्लाज्मा देने की अपील
जिला उपायुक्त ने उम्मीद जताई है कि दूसरे मरीजों की सुविधा को देखते हुए लोग खुद ही प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आएंगे। जिला उपायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना से स्वस्थ हो चुके हर व्यक्ति को प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आना चाहिए। ऐसा करके वह अन्य कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचा सकते हैं और किसी की भी जान बचाना पुण्य का कार्य है। 


उपायुक्त ने कहा कि बीपीएल परिवार और अन्य जरूरतमंद गरीब परिवारों को कोरोना के इलाज के लिए निशुल्क प्लाज्मा दिया जाएगा। कई लोग ऐसे भी हैं, जो जिला उपायुक्त की अपील पर आगे आकर लोगों को प्लाज्मा दान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसमें लायंस क्लब से जुड़ीं लवलीन सतीजा व कैनविन एनजीओ का नाम शामिल है। इनके अलावा भी कई सामाजिक संस्थाएं लोगों को प्लाज्मा दान करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। मालूम हो कि जिले में एक यूनिट प्लाज्मा के लिए 8500 रुपये की कीमत तय की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed