फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shazia ilmi can join aam aadmi party

कांग्रेस का हाथ थामेंगी 'आप' की शाजिया?

Thu, 07 Aug 2014 01:05 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
shazia ilmi can join aam aadmi party

आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता और अरविंद केजरीवाल की करीबी मानी जाने वाली शाजिया इल्मी के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के टिकट पर गाजियाबाद से चुनाव लड़ने वाली शाजिया इल्मी ने हाल ही में अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे।

चुनाव में दिल्ली से टिकट न मिलने से नाराज शाजिया ने कहा था कि वह पार्टी के अंदर चल रही 'पॉलिटिक्स' की शिकार हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि आप में सभी फैसले कुछ 'खास' लोग ही लेते हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में उतरेंगी शाजिया

shazia ilmi can join aam aadmi party

एशियन एज की खबर के अनुसार, शाजिया इल्मी कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के संपर्क में हैं और कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनावों में उतर सकती हैं। उनके परिवार का कांग्रेस से नेता भी गहरा है।

हालांकि कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके उनके रिश्तेदार आरिफ मोहम्मद खान अब बसपा में शामिल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद पार्टी में उनकी पकड़ काफी मजबूत है।

आम आदमी पार्टी का बड़ा चेहरा रहीं शाजिया इल्मी ने कांग्रेस से जुड़ने की इच्छा जताई है। इस बारे में आखिरी फैसला कांग्रेस हाईकमान की ओर से लिया जाएगा। हालांकि इस मामले में जब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली से सवाल किया गया तो उन्होंने कोई भी जवाब देने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने किया था ऐलान

shazia ilmi can join aam aadmi party

शाजिया इल्मी के बारे में ऐसी चर्चा थी कि वह दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकती हैं। इस बात को उस वक्त और बढ़ावा मिला था जब आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में केजरीवाल ने उनकी वापस के संकेत दिए थे।

केजरीवाल ने कहा था कि वह शाजिया को दोबारा पार्टी में लाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए अंजली दमानिया को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन बात बनी नहीं।

आप के कई बड़े नेताओं ने उनके विदेश से लौटने के बाद बातचीत की कोशिश की लेकिन फिर भी शाजिया को वापस नहीं ला पाए।

विज्ञापन

तो ये है AAP में ना लौटने की वजह?

shazia ilmi can join aam aadmi party

आम आदमी पार्टी के फैसलों से नाराज शाजिया को उस वक्त और बड़ा झटका लगा जब पार्टी ने उनकी जगह विधायक बंदना कुमारी को महिला मोर्चा का इंचार्ज बना दिया।

इसी वजह से शाजिया और आप नेताओं के बीच चल रही वार्ता फेल हो गई। सूत्रों के अनुसार शाजिया के कांग्रेस में जाने के पूरे संकेत हैं। इसका ऐलान भी जल्द हो सकता है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी की नेता संतोष कोली की याद में महिला मोर्चा का गठन किया जा रहा है। इसके लिए गुरुवार को रामलीला मैदान में कार्यक्रम रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed