फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shashi tharoor blames aap for the pollution level in delhi

कांग्रेस ने केजरी सरकार को ठहराया प्रदूषण का दोषी, शशि थरूर बोले- कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी

Tue, 05 Dec 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Dec 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
shashi tharoor blames aap for the pollution level in delhi
shashi tharoor - फोटो : कुमार संजय

वायु प्रदूषण के मसले पर कांग्रेस ने कई बिंदुओं से केंद्र एवं दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। कांग्रेस ने इसके लिए केंद्र एवं दिल्ली सरकार को दोषी ठहराते हुए सोमवार को श्वेत पत्र जारी किया।

विज्ञापन

 

 

इस दौरान  ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के चेयरमैन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरुर ने ऐलान किया कि वायु प्रदूषण के मामले में कांग्रेस कोर्ट से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी। प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में शशि थरुर ने कहा कि केंद्र एवं दिल्ली सरकार लोगों को सांस लेने के अधिकार से वंचित कर रही है।

विज्ञापन

 

यहां वायु प्रदूषण इतना भयावह है कि श्रीलंका की क्रिकेट टीम को मैच खेलने में तकलीफ हो रही थी। दिल्ली में वायु की गुणवत्ता को लेकर एक ऐतिहासिक आपातकाल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस इस मामले को कोर्ट में ले जा रही है और वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

संवाददाता सम्मेलन में प्रोफेशनल कांग्रेस के उतरी क्षेत्र के प्रभारी सलमान सोज, प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस दिल्ली चैप्टर के चैयरमेन अमन पंवार, प्रवक्ता पूजा बाहरी, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के उपाध्यक्ष योगेश सचदेवा, सचिव यासमीन किदवई, चतर सिंह मौजूद थे। 

श्वेत पत्र में दीर्घकालीन व लघुकालीन उपाय शामिल

shashi tharoor blames aap for the pollution level in delhi
shashi tharoor - फोटो : कुमार संजय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन निर्देश पर दिल्ली प्रोफेशनल कांग्रेस ने पूरे भारत के प्रोफेशनल कांग्रेस के सदस्यों व विशेषज्ञों की सहायता से यह श्वेत पत्र बनाया है।  इसमें वायु प्रदूषण संकट के हल के लिए दीर्घकालीन व लघुकालीन उपायों को सम्मलित किया है।

श्वेत पत्र में डीटीसी बसों की संख्या बढ़ाने, मेट्रो के विस्तार, मेट्रो किराया कम करने, गैस बेस्ड पावर प्लांट से बिजली खरीदना, कोयला से चलने वाले पावर प्लांट में प्रदूषण के नियमों को लागू करना, डस्ट को कम करने के उपायों को लागू करना, कूड़ा जलाने पर रोक, पटाखों पर प्रतिबंद लगाने केसुझाव दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed