फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sharp shooter of Lawrence Bishnoi and Kale Rana gang opened fire outside builder house for extortion in delhi

Delhi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व काले गैंग के शार्प शूटर ने की गोलीबारी, बिल्डर से मांगी करोड़ों की रंगदारी

Thu, 11 Apr 2024 06:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 11 Apr 2024 06:58 PM IST
सार

लॉरेंस बिश्नोई और काले राणा गैंग के शार्प शूटर ने करोड़ों की रंगदारी के लिए बिल्डर विकास शर्मा के घर के बाहर गोलीबारी की। घटना के बाद पुलिस ने गोलीबारी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Sharp shooter of Lawrence Bishnoi and Kale Rana gang opened fire outside builder house for extortion in delhi
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉरेंस बिश्नोई और काले राणा गैंग के शार्प शूटर ने करोड़ों की रंगदारी के लिए मोती नगर के बिल्डर विकास शर्मा के घर के बाहर गोलीबारी की। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने गोलीबारी करने वाले बदमाश को शाहबाद डेयरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और दो कारतूस के अलावा गोलीबारी के दौरान पहने कपड़े बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा निरीक्षक राज मलिक के नेतृत्व में बदमाशों पर निगरानी रख रही थी। आठ अप्रैल को पुलिस को शाहबाद डेयरी इलाके में एक बदमाश के पिस्टल लेकर घूमने की जानकारी मिली। साथ ही बताया गया कि बदमाश मोती नगर के बिल्डर के घर के बाहर हुई गोलीबारी में शामिल है। पुलिस की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर प्रह्लादपुर निवासी सतेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलत: बरगवां, सीतापुर यूपी का रहने वाला है। 
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि सितंबर 2023 में वह लॉरेंस बिश्नोई, काला राणा और कपिल मान गैंग के एक सदस्य के संपर्क में आया। मार्च 2024 को उसे सिग्नल ऐप के जरिए 31 मार्च को नारायणा इलाके में पहुंचने के लिए कहा गया। जहां उसकी मुलाकात एक अन्य लड़के से हुई। वह स्कूटी से उसे लेकर मोती नगर पहुंचा। उसे कहा गया कि बिल्डर विकास शर्मा के घर पर गोलीबारी करनी है और वहां रंगदारी की रकम वाली पर्ची फेंकनी है। दोपहर करीब 2 बजे दोनों वहां पहुंचे और गोलीबारी कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि वह स्कूटी सवार को नहीं जानता है। उसने उसे घटना के बाद रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास उतार कर चला गया। गिरफ्तारी के डर से वह अलग-अलग जगहों पर रहकर खुद को छिपा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन घटना के दौरान पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि सतेंद्र कुमार की उम्र 20 साल है। वह नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह शाहबाद डेयरी की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। इसी दौरान वह गैंग के सदस्य के संपर्क में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed