फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sharmistha Mukherjee said Haryana CM Manohar Lal have to apologizes for comment on Sonia Gandhi

सोनिया गांधी पर टिप्पणी के लिए माफी मांगें मनोहर लाल- शर्मिष्ठा मुखर्जी

Tue, 15 Oct 2019 03:02 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Oct 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
Sharmistha Mukherjee said Haryana CM Manohar Lal have to apologizes for comment on Sonia Gandhi
दिल्ली महिला कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में सोमवार को प्रदेश महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस ने मनोहर लाल से सोनिया गांधी समेत देश की तमाम महिलाओं से इस शर्मनाक बयान पर क्षमा मांगने को कहा है।

विज्ञापन


प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने हरियाणा के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी उनकी नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। शर्मिष्ठा ने कहा कि इसी वजह से हरियाणा में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। दुष्कर्म की घटनाओं में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि महिलाओं के अपहरण की घटनाएं 100 फीसदी तक बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार, छेड़छाड़ के डर से हरियाणा में बेटियां स्कूल तक जाने से डरती हैं।
विज्ञापन


मुखर्जी ने कहा की प्रधानमंत्री की योजना बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ की शुरुआत हरियाणा से हुई थी। लेकिन इसे लागू करने में हरियाणा सरकार पूरी तरह विफल रही है। पानीपत से इस अभियान की शुरुआत हुई, लेकिन वहीं अब लिंगानुपात निराशाजनक (877 लड़की पर 1000 लड़के) है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के लिए 2015 में आवंटित 928 करोड़ में से केवल 19 फीसदी ही राज्य तथा जिले के लाभार्थियों के बीच आवंटित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनाते, अल्का लांबा, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमर लता सांगवान, पुष्पा सिंह, गुरमीत कौर, इंदु सूरी सहित अन्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed