शर्मनाक! 60 साल के बुजुर्ग ने 6 साल की मासूम को बना डाला हवस का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी में छह साल की मासूम बच्ची को पड़ोस में रहने वाले 60 साल के बुजुर्ग ने हवस का शिकार बना लिया। बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां वारदात की जानकारी हुई।
परिजनों ने फौरन मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन कर दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग ने 11 अप्रैल का भी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी, लेकिन उस समय परिवार ने कोई शिकायत नहीं की थी। मंगोलपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक मासूम अपने परिवार के साथ मगोलपुरी इलाके में रहती है।
इसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें व एक भाई है। मासूम पास के सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। मासूम का पिता पेशे से ड्राइवर है। वहीं आरोपी दो मकान छोड़कर मासूम के पड़ोस में ही रहता है।
मासूम को अपने कमरे में बुलाकर यौन शोषण का प्रयास किया
आरोप है कि गत 11 अप्रैल को आरोपी ने मासूम को अपने कमरे में बुलाकर यौन शोषण का प्रयास किया। किसी तरह मासूम वहां से आ गई। परिवार को बात चली तो हल्का हंगामा, लेकिन समझौता हो गया।
इधर आरोप है कि मंगलवार को आरोपी ने मासूम को बहला-फुसला कर अपने कमरे में बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मासूम को गली में छोड़कर फरार हो गया।
इधर मासूम की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए, वहां मासूम ने बुजुर्ग की करतूत डॉक्टर को बताई। परिजनों ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।