फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shahberi Building Collapse: Builder used to pass home loan in a week

शाहबेरी मामला: बैंक से सेटिंग करवाते थे बिल्डर, बदले में खर्च कर देते थे 50-60 हजार

Sat, 21 Jul 2018 08:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 21 Jul 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
 Shahberi Building Collapse: Builder used to pass home loan in a week
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला

आम लोगों को किसी सेक्टर में घर या किसी अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने के लिए लोन लेने में कई दस्तावेज इकट्ठा करने पड़त हैं। अक्सर लोन होने में खासा वक्त लग जाता है। लेकिन शाहबेरी जैसी अवैध इमारतों में फ्लैट लेने के लिए बैंक एक सप्ताह में लोन पास कर देती है। सूत्रों के अनुसार सेटिंग के खेल में बिल्डर माफिया फ्लैट के क्षेत्रफल के हिसाब से लोन पास कराने के लिए तीस हजार से 60 हजार रुपये तक अलग से खर्च कर देते हैं।

विज्ञापन

   
घर या फ्लैट लेने के लिए बैंक खरीदार की सैलरी स्लिप या आईटीआर, बैंक खाता समेत फ्लैट-घर मानक क्षेत्र में है या नहीं इसकी जांच करते हैं। इस दौरान लोन देन वाले बैंक का एक सुपरवाइजर फ्लैट या घर की स्थिति की जांच करता है। देखा जाता है कि फ्लैट कब्जाई भूमि, डूब क्षेत्र, कृषि भूमि पर तो नहीं बनाए गए हैं। इसके अलावा लैंड ट्रांसफर और रजिस्ट्री के कागज देखे जाते हैं।
विज्ञापन


रियल स्टेट से जुड़े हुए सुनील गोयल ने बताया कि कॉलोनाइजरों की बैंककर्मियों और लोन दिलाने वाले डायरेक्ट सेल टीम के कर्मियों से सेटिंग होती है। इसके बाद प्लाट पर बनाए गए फ्लैटों का एक ही बैंक से लोन कराया जाता है। बाद में प्रत्येक फ्लैट की रजिस्ट्री करा दी जाती थी। इसमें एक ओर फ्लैट खरीदार से पांच से छह प्रतिशत लिया जाता है जबकि अपनी ओर से फ्लैट पर लोन करने के लिए बिल्डर माफिया 30 से 60 हजार तक देते हैं। इसके बावजूद एक फ्लैट से बिल्डर को काफी मुनाफा हो जाता है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


अब लोन की किश्तें कैसे चुकाएंगे खरीदार      
शाहबेरी में तीन खरीदारों ने होमलोन लिया था। उन्होंने फ्लैट की रजिस्ट्री भी करा ली थी। बताया जा रहा है कि चार से पांच अन्य खरीददार भी फ्लैट की बुकिंग करा चुके थे। जमींदोज हुई इमारत में फ्लैटों के लिए लोन को फ्लैट खरीददार अब कैसे चुकता करेंगे। इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed