फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sexual Harassment of DU Student by College Guard in Delhi, Accused Arrested

डीयू के नामी कॉलेज की छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गार्ड ने किया दुष्कर्म

Wed, 22 May 2019 06:19 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 May 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
Sexual Harassment of DU Student by College Guard in Delhi, Accused Arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

आईपी एस्टेट स्थित डीयू के एक नामी महिला कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कॉलेज के गेट कीपर (सिक्योरिटी गार्ड) ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता को जब होश आया तो उसने अपनी सहेलियों को वारदात की जानकारी दी। छात्रा पास में मौजूद गुरुद्वारे चली गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


वह कॉलेज में अस्थाई कर्मचारी के रूप में काम करता है। घटना अगस्त 2018 की है, लेकिन करीब दस दिन पहले पीड़िता ने इसका खुलासा किया। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से छात्रा डिप्रेशन का शिकार है। इसकी वजह से पांच दिन पहले कॉलेज में आयोजित परीक्षा भी नही दे पाई। पुलिस मामले की छानबीन करने की बात कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ नई दिल्ली इलाके में रहती है। वह कॉलेज में  द्वितीय वर्ष की छात्रा है। घटना वाले दिन वह कॉलेज गई थी। गेट कीपर से उसकी पहचान थी। आरोप है कि गेट कीपर राजकुमार (25) ने बातचीत के दौरान उसे कोल्डड्रिंक पीने का ऑफर किया। इसके बाद वह सुधबुध खोने लगी। आरोपी छात्रा को अपने साथ कॉलेज के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा को जब होश आया तो उसने खुद को कमरे में पाया। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसने अपनी सहेलियों को मामले की जानकारी दी। सहेलियां उसे पास के गुरुद्वारे में ले गई। कॉलेज प्रशासन को जैसे ही घटना की जानकारी हुई पुलिस को खबर दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एलएनजेपी अस्पताल में छात्रा का मेडिकल कराया और दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में छात्रा आरोपी के साथ जाती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed