फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sewers will be cleaned with modern machines across Delhi.

Delhi NCR News: पूरी दिल्ली में आधुनिक मशीनों से होगी सीवरों की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने वैशाली में नई मिनी रीसाइक्लर मशीन का उद्घाटन किया, 16 और मशीनें मंगाईं
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब पूरी दिल्ली में आधुनिक मशीनों से सीवर लाइनों की सफाई होगी। नई मिनी रिसाइक्लर मशीनें संकरी गलियों और सड़कों पर आसानी से पहुंच पाएंगी। गाद निकालने के साथ पूरी सफाई करेंगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा के वैशाली में इस नई तकनीक वाली मशीन को सफाई के लिए सौंपा।


दिल्ली सरकार ने ऐसी 16 मशीनें मंगाई हैं। जल्द ही ये दिल्ली में अलग-अलग क्षेत्रों में लगाई जाएंगी। बाद में और मशीनें भी मंगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा, उनकी सरकार पर्यावरण संरक्षण और शहरी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए गंभीर है। ये आधुनिक पोर्टेबल मशीनें सीवर लाइनों से गाद निकालने में जेटिंग और सक्शन तकनीक का इस्तेमाल करेंगी। इससे सीवर सफाई प्रभावी, साफ और पर्यावरण अनुकूल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed