फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Liquor shop brawl leaves one dead, another injured in Delhi's Kanhaiya Nagar

दिल्ली: कन्हैया नगर में शराब की दुकान के पास झगड़े में हो गई चाकूबाजी, एक व्यक्ति की मौत और दूसरा घायल

Wed, 16 Sep 2026 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Sep 2026 01:27 AM IST
सार

शुरुआती जांच से पता चला है कि सड़क पर चलते समय पीड़ितों की कुछ लोगों से बहस हुई थी, जिसके बाद उन पर चाकू से हमला किया गया।

विज्ञापन
Liquor shop brawl leaves one dead, another injured in Delhi's Kanhaiya Nagar
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कन्हैया नगर में शराब की दुकान के पास हुई बहस के बाद कथित तौर पर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान भवानी प्रसाद के रूप में हुई, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले आसाराम के तौर पर की गई। पुलिस ने बताया कि उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को सड़क पर घायल अवस्था में पाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आस-पास मौजूद लोगों के मदद के लिए आगे न आने पर (पुलिस) कर्मचारियों ने एक ऑटो-रिक्शा रोका और दोनों व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने प्रसाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि आसाराम को इलाज के लिए भर्ती किया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि सड़क पर चलते समय पीड़ितों की कुछ लोगों से बहस हुई थी, जिसके बाद उन पर चाकू से हमला किया गया। झगड़े की असल वजह और हमले में शामिल लोगों की संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed