{"_id":"6aa98423979ebf521c0a3786","slug":"hindi-fortnight-begins-at-defence-estates-office-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155021-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रक्षा संपदा कार्यालय में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रक्षा संपदा कार्यालय में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ
विज्ञापन
रक्षा संपदा कार्यालय में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रक्षा संपदा कार्यालय, दिल्ली मंडल में मंगलवार को हिंदी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के सहायक प्रोफेसर डॉ. विवेक शांडिल्य दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राजभाषा हिंदी एवं भाषा का बदलता स्वरूप : पुरानी पीढ़ी की विरासत और नई पीढ़ी की अभिव्यक्ति विषय पर व्याख्यान दिया।
डॉ. दीक्षित ने कहा कि समय के साथ भाषा का स्वरूप लगातार बदल रहा है, लेकिन हिंदी की समृद्ध विरासत आज भी उसकी ताकत है। कार्यक्रम में हिंदी दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री और गृह मंत्री के संदेशों का वाचन भी किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों से सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक और प्रभावी प्रयोग करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में रक्षा संपदा अधिकारी वरुण कालिया, राजभाषा प्रभारी मयंक द्विवेदी समेत कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। पखवाड़े के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं और राजभाषा गतिविधियों का आयोजन होगा व 24 सितंबर को हास्य कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।