{"_id":"6aa96881c8f2bcbeda061e3e","slug":"hostels-for-10000-students-to-be-built-in-delhi-rekha-gupta-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155115-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 10 हजार विद्यार्थियों के लिए बनेंगे हॉस्टल : रेखा गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 10 हजार विद्यार्थियों के लिए बनेंगे हॉस्टल : रेखा गुप्ता
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में 10 हजार विद्यार्थियों के लिए नए हॉस्टल का निर्माण करेगी। इनका निर्माण विभिन्न विभागों के माध्यम से होगा और जरूरत पड़ने पर जमीन लेकर भी हॉस्टल बनाए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य छात्र-छात्राओं दोनों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती आवास उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालयों के अलावा किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को हॉस्टल सुविधा देने पर काम होगा। जिन कॉलेजों में हॉस्टल के लिए जगह है, उनका सर्वे कर निर्माण तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हॉस्टल पीपीपी मॉडल पर भी बनेंगे, ताकि निर्माण में तेजी आए और रखरखाव बेहतर हो।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अंबेडकर विश्वविद्यालय धीरपुर, जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, इंदिरा गांधी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज और दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थानों में हॉस्टल निर्माण जारी या प्रस्तावित है। स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभागों को भी इसमें जोड़ा गया है। नीति का प्रारूप तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
छात्रावास एवं सुरक्षा पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति की पहली बैठक
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने छात्र आवास एवं सुरक्षा पर उपराज्यपाल द्वारा गठित 20 सदस्यीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। समिति 60 दिन में अंतिम सिफारिशें देगी।
समिति में मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त, एमसीडी आयुक्त, एनडीएमसी अध्यक्ष, डीडीए उपाध्यक्ष, विभिन्न विभागों के सचिव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और डीयू, आईपी, अंबेडकर, एनएसयूटी, डीटीयू के कुलपति शामिल हैं।