फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gurugram Hit and Run Despite wearing riding gear Siya sustained injuries in several places

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: राइडिंग गियर पहनने के बावजूद सिया को कई जगह चोटें, घुटनों से लेकर हाथ-हथेलियां जख्मी

Tue, 15 Sep 2026 10:52 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 15 Sep 2026 10:52 PM IST
सार

गोल्फ कोर्स रोड पर मोटरसाइकिल सवार सिया को कार चालक कल्याण बैंसला ने जानबूझकर टक्कर मारी। सिया के भाई-पिता ने इसे हत्या का प्रयास बताया और पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

विज्ञापन
Gurugram Hit and Run Despite wearing riding gear Siya sustained injuries in several places
परिजनों के साथ सिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया को टक्कर मारने के मामले में शिवानी के भाई दीपांकर चौहान ने राजस्थान से गिरफ्तार किए गए कार चालक कल्याण बैंसला के इस दावे को खारिज किया कि घटना गलती से हुई थी। दीपांकर ने कहा कि आरोपी खुद को बचाने के लिए कह रहा है कि सब कुछ सामान्य था। अगर यह गलती थी, तो उसे रुकना चाहिए था। घटना में शिवानी उर्फ सिया की स्पोर्ट्स बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई थी। दीपांकर बताते हैं कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि राइडिंग गियर होने के बावजूद सिया के घुटने में सूजन है। पीठ और गर्दन की मसल्स में खिंचाव है। बाएं हाथ और दोनों हथेलियों में खरोंच है। सिया कहती हैं कि कार सवार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। आठ महीने पहले ही लगभग साढ़े चार लाख रुपये में स्पोर्ट्स बाइक खरीदी थी।

विज्ञापन

काम का तनाव कम करने के लिए बाइकर्स कैफे जाती है सिया
सिया के पिता रोशन चौहान बताते हैं कि बेटी राजनीतिक और सामाजिक तौर पर काफी सक्रिय है। प्राॅपर्टी के बिजनेस में मेरा भी साथ देती है। काम का तनाव कम करने के लिए महीने में एकाध रविवार दोस्तों के साथ गुरुग्राम के बाइकर्स कैफे जाती है। पिता ने आरोप लगाया कि कार चालक ने उसकी बेटी का पीछा किया। सिया ने कार चालक को कई बार दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी थी। अगर उसके बाद भी कोई व्यक्ति दुर्घटना को अंजाम देता है, तो साफ है कि उसका इरादा टक्कर मारने का ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता रोशन चौहान ने कहा कि हम चाहते हैं कि घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाए। कार में बैठे लोग भी और वह युवक भी, जिसने अपनी गाड़ी दी थी। ऐसे लोगों के ख़िलाफ पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए। अगर गुरुग्राम जैसे हाईटेक शहर में दिनदहाड़े ऐसी घटनाएं होती हैं, तो महिलाएं कहां सुरक्षित हैं। पिता ने कहा कि अच्छी बात यह रही कि वह सुरक्षा के लिए जरूरी चीजें पहने हुए थी, जिससे वह बच गई। आरोप है कि कार सवार लोग नशे में थे। 

विज्ञापन

खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हूं : सिया
सिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कार चालक कल्याण बैंसला के दावों को झूठा बताया है और उस पर जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। सिया ने कहा कि इस हादसे के बाद वह गुरुग्राम की सड़कों पर खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को किसी को टक्कर मारने और भाग जाने में कोई डर नहीं है।

सिया ने आरोप लगाया कि आरोपी कार चालक ने जानबूझकर अपनी लेन बदली और बाइक को टक्कर मारी। उन्होंने पुलिस से बातचीत में इस पूरी घटना को हत्या की कोशिश बताया है। सिया द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed