फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother and son absconding for five years arrested

Delhi NCR News: न्यूरोसाइंसेज जागरूकता सत्र आयोजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। शहर के एक निजी अस्पताल द्वारा न्यूरोसाइंसेज पर आयोजित जागरूकता सत्र में दिमाग और नसों की जटिल बीमारियों के इलाज में नई तकनीकों और टीमवर्क के महत्व पर चर्चा की गई। सत्र की अध्यक्षता करते हुए न्यूरोसर्जरी विभाग के चेयरमैन डॉ. आदित्य गुप्ता ने डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (डीबीएस), साइबरनाइफ रेडियोसर्जरी और मिर्गी के आधुनिक उपचारों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीबीएस मूवमेंट डिसऑर्डर और साइबरनाइफ बिना चीर-फाड़ के सटीक इलाज में बेहद मददगार है। अस्पताल में अब तक 2,500 से अधिक साइबरनाइफ प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक हो चुकी हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि न्यूरोसर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट और रेडिएशन विशेषज्ञों की संयुक्त टीम और समय पर सही जांच से मरीजों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है। सत्र के दौरान मिर्गी के उपचार पर चर्चा करने के साथ एक बच्चे के सफल ब्रेन ट्यूमर की वीडियो भी प्रदर्शित की गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed