{"_id":"5d40b4818ebc3e6cae4ef867","slug":"seven-women-arrested-for-stealing-diamonds-of-60-lakh-in-moving-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती मेट्रो में ज्वेलर से 60 लाख के हीरे चुराने वाली सात महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती मेट्रो में ज्वेलर से 60 लाख के हीरे चुराने वाली सात महिलाएं गिरफ्तार
Wed, 31 Jul 2019 02:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने चलती मेट्रो ट्रेन में एक ज्वेलर से 60 लाख के हीरे चुराने के मामले में सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सारे हीरे बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार महिलाएं मेट्रो, बस व भीड़भाड़ वाली जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम देती थी।
विज्ञापन
मेट्रो पुलिस उपायुक्त मोहम्मद अली ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं की पहचान अंजलि, रीता, आशा, पूनम, चीमना, अनीता और रेश्मा के रूप में हुई है। सभी महिलाएं आनंद पर्वत इलाके में रहती हैं।
विज्ञापन
बीते 28 जुलाई को मुंबई के रहने वाले एक ज्वेलर ने बताया कि वह कारोबार के सिलसिले में दिल्ली आया हुआ था। वह करोलबाग से इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान किसी ने उसके बैग से पाउच चुरा लिया। पाउच में 60 लाख के हीरे थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक राममेहर के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ को जांच की जिम्मेदारी दी गई। पुलिस टीम ने कई मेट्रो स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जिसके जरिए पुलिस ने एक संदिग्ध महिला की पहचान की। जिसके हाथ में ज्वेलर का पाउच देखा गया जो एक अन्य महिला के साथ बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पर उतरी थी।
जांच में पता चला कि दोनों महिलाओं पर पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उन महिलाओं पर निगरानी रखी और 30 जुलाई की सुबह उस महिला को छह अन्य सहयोगी के साथ शादीपुर मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
महिलाओं के निशानदेही पर पुलिस ने हीरे बरामद कर लिए। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि गैंग की सरगना अनीता है। जिस पर चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। महिलाएं यात्री को घेरकर वारदात को अंजाम देती थीं।