फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven people including two women murdered in Delhi on Holi day

Delhi: होली के दिन हत्याओं से दहली राजधानी, दो महिलाओं समेत सात लोगों की हत्या

Wed, 27 Mar 2024 04:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Mar 2024 04:41 AM IST
सार

शास्त्री पार्क और मंगोलपुरी इलाके में बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। वहीं, अलीपुर में महिला का गला रेता गया जबकि बाहरी दिल्ली में युवती व सीमापुरी में एक युवक की पत्थर से वार कर हत्या की गई।

विज्ञापन
Seven people including two women murdered in Delhi on Holi day
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में सोमवार को होली के दिन अलग-अलग इलाकों में दो महिलाओं समेत सात लोगों की हत्या कर दी गई। शास्त्री पार्क और मंगोलपुरी इलाके में बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। वहीं, अलीपुर में महिला का गला रेता गया जबकि बाहरी दिल्ली में युवती व सीमापुरी में एक युवक की पत्थर से वार कर हत्या की गई। इसके अलावा बुराड़ी में युवक की चाकू मारकर और गुलाबी बाग में कैब चालक को पीटकर मार डाला गया। सभी मामलों की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


वारदात 1- पूर्व पत्नी के प्रेमी ने दोस्त को मारी गोली, मौत
शास्त्री पार्क में सोमवार रात मुस्तकीम (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार रात को मुस्तकीम दोस्त सुहेल खान (22) के साथ उसकी पूर्व पत्नी इशरत (23) से मिलने आया था। इस बात पर इशरत का प्रेमी यासीन (24) भड़क गया और वह सुहेल व मुस्तकीम से झगड़ा करने लगा। कहासुनी के दौरान आरोपी ने मुस्तकीम के सीने में गोली मार दी। मुस्तकीम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी यासीन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुस्तकीम परिवार के साथ गली नंबर-1, शास्त्री पार्क में रहता था। वह चांदनी चौक में कपड़े की एक दुकान पर सेल्समैन था। सुहेल परिवार के साथ सीलमपुर में रहता है। चार साल पहले सुहेल ने इशरत से प्रेम विवाह किया था। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है, लेकिन विवाद होने के बाद नवंबर-2023 में सुहेल और इशरत के बीच तलाक हो गई। इशरत ने कौशांबी में बार-गर्ल की नौकरी कर ली। इस दौरान यासीन और इशरत की दोस्ती हो गई। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। बच्ची की वजह से सुहेल अक्सर इशरत से मिलने बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क स्थित घर आता था। सोमवार रात को सुहेल से मिलने पहुंचा तो वहां यासीन पहले से मौजूद था। इस बात पर दोनों में झगड़ा होने लगा। अचानक यासीन ने पिस्टल निकालकर तीन गोलियां चला दीं। एक गोली मुस्तकीम के सीने में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात 2- प्रॉपर्टी विवाद में पुलिस के सामने ही मार दी गोली, मां-बेटी जख्मी
मंगोलपुरी में प्रॉपर्टी विवाद में एक युवक, मां और बहन को बुरी तरह लाठी-डंडों और पत्थरों से पीटा गया। इसके बाद विनोद उर्फ शिवम (30) को गोली मार दी गई। विनोद को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में विनोद की मौत हो गई। हमले में विनोद की बुजुर्ग मां मालती देवी और बहन शिवानी बुरी तरह जख्मी हो गए। अस्पताल में मां की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने फसाद करने, मारपीट, हत्या के प्रयास और हत्या का मामला दर्ज आरोपी उमेश देवी और बेटे विवेक को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, वारदात मंगोलपुरी एफ-ब्लॉक के एक मकान में रात करीब 8:30 बजे हुई। मकान में विनोद परिवार के साथ रहता है। भूतल को विनोद के परिवार ने करीब चार साल पहले उमेश देवी के परिवार को बेच दिया था। शिवानी का आरोप है कि उमेश देवी पूरे मकान पर कब्जा करना चाहती है। इससे आए दिन कोई न कोई फसाद करती है। शिवानी का आरोप है कि कुछ समय पूर्व उसने छत काटकर घर पर कब्जे का प्रयास किया था। प्रॉपर्टी विवाद में सोमवार को रात को उमेश और परिवार ने पहली मंजिल पर आकर परिवार पर हमला कर दिया। लाठी, डंडे, पत्थर, लात-घूंसों से उन पर हमला किया। उमेश ने अपने कुछ अन्य जानकार लोगों को भी बुला लिया। हमले में विनोद, मां मालती और बहन शिवानी बुरी तरह जख्मी हो गए। बाद में विनोद की मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी से मामले की पड़ताल कर रही है।

वारदात 3- मोबाइल छीनने का विरोध करने पर हत्या
होली के दिन तीन दोस्त पार्क में बैठकर शराब पी रहे थे। इस बीच दो दोस्तों ने तीसरे का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने  बड़ा पत्थर उठाकर दोस्त के सिर पर वार कर दिया। इससे राजकरन (35) की मौत हो गई।

हत्या का मामला दर्ज कर सीमापुरी थाना पुलिस ने दोस्त गोविंदा (40) और विकास उर्फ नोनू (25) को गिरफ्तार कर लिया। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी के अनुसार, सूचना मिली थी कि चिंतामणि लाल बत्ती, सीमापुरी में पार्क में युवक के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली थी। युवक को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच के दौरान पता चला कि राजकरन परिवार के साथ दीपक कालोनी सीमापुरी में रहता था। जिस जगह हत्या हुई वह मेट्रो स्टेशन का पार्क था। एरिया शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस था। ऐसे में वहां हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच में गोविंदा और विकास को दबोच लिया गया। शराब के नशे में वह मोबाइल छीन रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया।

वारदात 4- पत्नी का गला रेता, पति सहित चार गिरफ्तार
अलीपुर में पति ने पत्नी आरती (27) की गला रेतकर हत्या कर दी। आरती के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वाले उसे परेशान करने के अलावा पीटते थे।
पुलिस ने हत्या, दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पति मनजीत (30), ससुर भीम (52), सास मीना (48) और देवर मनीष (27) को गिरफ्तार किया है। अलीपुर थाना पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी जांच कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरती परिवार के साथ बलधारी काॅलोनी, बख्तावरपुर, अलीपुर में रहती थी। छह साल पहले आरती की शादी मंजीत से हुई थी। दंपती का एक बेटा व बेटी है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे पड़ोसियों ने आरती के बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनी तो वह घर पहुंचे। घर में खून से लथपथ आरती का शव पड़ा था। उसका गला रेता हुआ था। मनजीत का परिवार फरार था। पुलिस ने नजफगढ़ निवासी आरती के भाई, ताऊ और मां के एसडीएम ने बयान दर्ज किए। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया।

वारदात 5- बाइक सवार युवकों ने मारा चाकू, एक की मौत
बुराड़ी में 100 रुपये नहीं देने पर बाइक सवार युवकों ने दो लोगों को चाकू मार दिया। गंभीर हालत में दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां सहरसा निवासी अखिलेश कुमार (26) की मौत हो गई। घायल चंदन कुमार (42) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चंदन का बयान लेकर हत्या का मामला दर्ज कर किया है।

आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे टीम को सूचना मिली कि बुराड़ी के हरित विहार, काली माता मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान के बाहर दो लोगों को चाकू मार दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल पहुंचने पर अखिलेश की मौत का पता चला। उसे तीन चाकू मारे गए थे, जबकि चंदन को एक चाकू लगा था।

चंदन ने बताया कि वह निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो युवक नशे में धुत होकर आए। आरोपियों ने उनसे 100 रुपये मांगे। उन्होंने मना किया तो युवकों से उनकी बहस हो गई। आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद और लड़कों के साथ आरोपी वहां पहुंचे और चाकू से हमला कर दिया।

वारदात 6- स्मैक लेने के विवाद में युवक की हत्या, चार तस्कर पकड़े
गुलाबी बाग में स्मैक लेने के विवाद में सोमवार शाम पीट-पीटकर मोहम्मद कामिल की हत्या कर दी गई। किशनगढ़ रेलवे स्टेशन के पास स्मैक लेने गए कैब चालक आमिर का कुछ तस्करों से झगड़ा हो गया था। आमिर ने कॉल कर भाई, पिता व छह-सात अन्य लोगों को बुला लिया। झगड़े के दौरान आमिर, कामिल, अंसार व कई अन्य जख्मी हो गए। घायलों को बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल ले जाया गया, जहां कामिल को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल, मामले में चार तस्करों को हिरासत में लिया गया है, बाकी की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि ओला कैब चालक आमिर (24) परिवार के साथ जखीरा, भूसा मंडी में रहता है। सोमवार शाम को वह सवारी छोड़ने के बाद घर लौट रहा था। इस बीच वह किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में स्मैक लेने पहुंच गया। स्मैक को लेकर उसका कुछ तस्करों से विवाद हो गया। इस पर लड़कों ने कैब के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद आमिर ने कॉल कर भाई कामिल, पिता अंसार व अन्यों को बुला लिया।

वारदात 7- युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या
बाहरी दिल्ली के राज पार्क में जसलीन उर्फ जस्सी कौर (24) की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मंगलवार तड़के राहगीरों ने शव सीआरपीएफ कैंप, सुल्तानपुर माजरा के पास पड़ा हुआ देखा। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास बड़ा पत्थर पड़ा हुआ मिला। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि इससे युवती की हत्या की गई। क्राइम टीम के अलावा   एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस शुरुआती जांच के बाद पता चला कि युवती सुल्तानपुरी गुरुद्वारे के पास रहती थी। पुलिस परिवार से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed