फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven houses and four walls collapsed in Bulandshahr two died and loss of 15 crores

Bulandshahr: आफत की बरसात, सात मकान और चार दीवार गिरने से दो की मौत, 15 करोड़ का नुकसान

Sun, 09 Oct 2022 06:27 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Oct 2022 06:27 PM IST
सार

नरौरा के गांव रतुआनगला में टीन शेड की दीवार गिरने से 14 वर्षीय किशोर पवन की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Seven houses and four walls collapsed in Bulandshahr two died and loss of 15 crores
लगातार हो रही बारिश से कमजोर दीवारें लगातार गिर रही हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जिले में झमाझम बारिश के कारण शनिवार रात और रविवार को सात मकान और चार दीवार गिरने के कारण एक किशोर व एक महिला की मौत हो गई। नगर के ऊपरकोट क्षेत्र में तीन मकान गिर गए। हालांकि राहत की बात है कि हादसे के दौरान कोई भी व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ। जबकि नरौरा के गांव रतुआनगला में टीन शेड की दीवार गिरने से 14 वर्षीय किशोर पवन की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

छतारी के गांव बरकातपुर में मकान गिरने के कारण 70 वर्षीय गायत्री की मौत हो गई। अहमदगढ़ के गांव जीरकपुर में देर रात तीन बजे मकान गिरने के कारण घर में सो रहे 40 वर्षीय सुल्तान सिंह, उसकी पत्नी रोमांस, पुत्री अंजुम घायल हो गए। जबकि गांव खुदादिया में 45 वर्षीय निमेंद्र का मकान गिर गया। जिसमें दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनूपशहर के मोहल्ला मदारगेट में मकान की दीवार गिरने से 48 वर्षीय पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गई। ककोड़ क्षेत्र के गांव बैर में मकान की दीवार गिर गई, हालांकि राहत की बात है कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। जबकि डिबाई के गांव असदपुर घेड़ में मकान गिरने से कुल चार लोग घायल हो गए। दूसरी ओर गांव उदयपुर में मकान गिरने से मलबे में दबकर एक महिला घायल हुई है। इसके अलावा जिले में धान, उड़द, मूंग, गोभी, आलू और सरसों में करीब 15 करोड़ रुपये का नुकसान होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed