फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   seven crooks arrested by crime branch of delhi

अपराध शाखा के अधिकारी बन ज्वेलर को लूटने वाले सात दबोचे

Thu, 06 Aug 2020 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली    Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Aug 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
seven crooks arrested by crime branch of delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हरियाणा पुलिस का बर्खास्त सिपाही अपने साथियों के साथ लूटपाट करने में लगा हुआ था। वह दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी बनकर लूटपाट करते थे। दिल्ली पुलिस ने अपराध शाखा ने बर्खास्त सिपाही समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया दो किलो सोना और 35 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें भी बरामद की गई हैं। 
विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी राजेश दवे के अनुसार बैंक एंक्लेव, लक्ष्मीनगर सराफा व्यापारी की चांदनी चौक में ज्वेलरी की दुकान है। व्यापारी बेटे के साथ 22 जुलाई को कार से अपने घर जा रहे थे। जब वह पुश्ता रोड, यू-टर्न पर पहुंचे तो दो कारों ने उनकी कार को घेर लिया। कारों में से दो बदमाश उतरे। उनके हाथों में हथियार थे। दोनों ही बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। 
विज्ञापन


बदमाश पीड़ित पिता-पुत्र क्राइम ब्रांच के कार्यालय ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। ये पिता-पुत्र को बुराडी, बाहरी रिंग रोड पर ले गए। आरोपियों ने पिता-पुत्र से ज्वेलरी व कैश से भरा बैग ले लिया। पुत्र ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे घायल कर दिया। एसीपी संदीप लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, एसआई आशीष कुमार व एएसआई संजय की टीम बदमाशों की तलाश कर रही थी। जांच में पता लगा कि बैग में 4.503 किलो सोना व 14 लाख रुपये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गुरमीत की टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल सर्विलांस से सात आरोपी तिलक नगगर निवासी अजय कुमार(25), रनहौला गांव निवासी पंकज शर्मा (26), सेक्टर-57 गुरुग्राम निवासी (39), टैगोर गार्डन, दिल्ली निवासी  सुनील उर्फ सन्नी (25), त्रिलोकपुरी निवासी दुर्गा प्रसाद (38), सेक्टर-11, फरीदाबाद निवासी चिराग जुनेजा (33) और दयालबाग सुरजकुंड फरीदाबाद निवासी दयाराम लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया। दुर्गादास, चिराग व दयाराम ने ज्वेलर के बारे में सूचना दी थी। सोमवीर व अन्य ने लूटपाट की थी। 


प्रशिक्षण पूरा होने से पहले ही बर्खास्त हो गया था सोमबीर
सोमबीर हरियाणा पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। हरियाणा पुलिस में भर्ती होने से पहले उस पर एक अपराधिक मामला दर्ज था। इस कारण प्रशिक्षण पूरा होने से पहले ही उसे बर्खास्त कर दिया गया था। नौकरी जाने के बाद वह अपराधिक वारदात करने लगा। उसके खिलाफ शाहबाद डेयरी में मामला दर्ज है। अजय सिक्यूरिटी गार्ड था। पंकज सिक्यूरिटी एजेंसी चलाता था। सुनील अनुबंध पर एससीडी में काम करता था। दुर्गादास द्वारका में वकील के क्लर्क के तौर पर काम करता था। चिराग ने फार्मेसी में डिप्लोमा किया हुआ है। दयाराम ने एमबीए किया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed