फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Services on Delhi Metro's Yellow Line hit during peak morning hours, commuters face delays

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सुबह के समय सेवाएं प्रभावित, स्टेशनों पर लगी यात्रियों की भारी भीड़

Fri, 29 Aug 2025 11:34 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Aug 2025 11:34 AM IST
सार

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में शुक्रवार की सुबह तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। मेट्रो के केंद्रीय सचिवालय से विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बीच तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं। 

विज्ञापन
Services on Delhi Metro's Yellow Line hit during peak morning hours, commuters face delays
Delhi Metro - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय तक येलो लाइन के एक हिस्से पर दिल्ली मेट्रो सेवाएं शुक्रवार सुबह दफ्तर और स्कूल समय के दौरान बाधित रहीं। जिससे हजारों यात्रियों को असुविधा हुई। इस दौरान स्टेशनों पर काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। 

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, विश्वविद्यालय और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों के बीच ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि नेटवर्क के अन्य सभी मार्गों पर सामान्य सेवाएं जारी हैं। कई यात्रियों ने शिकायत की कि विश्वविद्यालय से जीटीबी नगर तक की यात्रा का समय, जो आमतौर पर कुछ ही मिनट का होता है, वह लगभग 50 मिनट तक बढ़ गया। कई लोगों ने कहा कि देरी के कारण उन्हें समय पर दफ्तर और स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


डीएमआरसी ने कहा कि सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं और प्रभावित खंड पर सुचारू परिचालन बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed