फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Separatist Asiya Andrabi convicted of conspiring to wage war against the country

Delhi: देश के खिलाफ युद्ध की साजिश में अलगाववादी आसिया अंद्राबी दोषी, दो अन्य सहयोगी भी कसूरवार, सजा 17 को

Thu, 15 Jan 2026 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 15 Jan 2026 03:17 AM IST
सार

अदालत ने दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया के साथ ही उसकी दो सहयोगियों सोफी फहमिदा और नाहिदा नसरीन को आतंकी साजिश रचने समेत गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून  (यूएपीए) के तहत कई अपराधों के लिए भी दोषी माना।

विज्ञापन
Separatist Asiya Andrabi convicted of conspiring to wage war against the country
आसिया, file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष एनआईए अदालत ने कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के मामले में दोषी ठहराया है। अदालत ने दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया के साथ ही उसकी दो सहयोगियों सोफी फहमिदा और नाहिदा नसरीन को आतंकी साजिश रचने समेत गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून  (यूएपीए) के तहत कई अपराधों के लिए भी दोषी माना। अदालत 17 जनवरी को सजा सुनाएगी।

विज्ञापन


पटियाला हाउस कोर्ट में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदरजीत सिंह की विशेष एनआईए अदालत ने आसिया व दोनों को यूएपीए की धारा 18 (षड्यंत्र) और धारा 38 (आतंकी संगठन से संबंधित अपराध) के तहत दोषी पाया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आरोप लगाया था कि आसिया ने घृणा फैलाने वाले भाषणों, साजिश और आतंकी गतिविधियों के जरिये देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


उन्होंने अलगाववादी विचारधारा को बढ़ावा दिया व प्रतिबंधित संगठनों से संपर्क बनाए रखा। दुख्तरान-ए-मिल्लत भी यूएपीए के तहत प्रतिबंधित है। एनआईए ने अप्रैल, 2018 में मामला दर्ज किया था। उसी महीने तीनों को गिरफ्तार किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा में हुई पेशी
तीनों अभियुक्तों को बुधवार को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। 17 जनवरी को यूएपीए के कड़े प्रावधानों के तहत सजा पर बहस होगी, जो उम्रकैद से भी अधिक हो सकती है। आसिया ने 1987 में महिला अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत बनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed