फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security tightened outside Delhi NIA Headquarter after Terrorist Tahawwur Rana custody

Delhi NIA Headquarter: एनआईए मुख्यालय में आतंकी तहव्वुर राणा, बढ़ाई गई सुरक्षा, अतिरिक्त पुलिस और जवान तैनात

Fri, 11 Apr 2025 12:59 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 12:59 PM IST
सार

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को एनआईए मुख्यालय में रखा गया है। बीते दिन कोर्ट में पेश करने के बाद एनआईए की कस्टडी में रखा गया है। एनआईए मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Security tightened outside Delhi NIA Headquarter after Terrorist Tahawwur Rana custody
मुंबई आतंकी हमले का साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को बृहस्पतिवार रात आईजीआई एयरपोर्ट से अदालत तक लाने के लिए दिल्ली को हाईअलर्ट पर रखा गया। वहीं अब एनआईए मुख्यालय के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। एजेंसी ने अमेरिका से उसके प्रत्यर्पण के बाद उसे 18 दिनों की हिरासत में ले लिया है। जहां राणा से मुंबई हमले के बारे में पूछताछ होगी।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि राणा की हिरासत के बाद एनआईए मुख्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया है। आगे कहा कि किसी को भी कानून और व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 2008 Mumbai Attack: कैसे रची गई 26/11 हमले की साजिश, तहव्वुर राणा का नाम कैसे आया, आतंक वाली रात को क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को बृहस्पतिवार रात आईजीआई एयरपोर्ट से कोर्ट लाया गया था। दक्षिण व नई दिल्ली जिले की पुलिस के अलावा भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बल व स्पेशल सेल के कमांडों तैनात रहे। उसे एयरपोर्ट से पटियाला हाउस कोर्ट तक लाने वाले वाहनों के लिए क्लियर पास दिया गया था। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई।


ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि क्लियर पास में वाहनों को लाल बत्ती नहीं मिली थी। इसमें सभी बत्तियों को ग्रीन कर दिया जाता है। क्लियर पास में रूट नहीं लगाया जाता।

वहीं, दक्षिण जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अचिन ने बताया कि राणा की सुरक्षा में पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। राणा की सुरक्षा में 24 घंटे जवान तैनात रहेंगे। इधर, एयरपोर्ट से लेकर पटियाला हाउस कोर्ट और एनआईए मुख्यालय के पास स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के दो गेट भी बंद किए गए थे। इसके अलावा आवाजाही भी बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed