फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security of Tihar Jail is being tightened through transfers

Delhi: तिहाड़ जेल की सुरक्षा को तबादलों से किया जा रहा चाक-चौबंद, 200 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला

Tue, 29 Jul 2025 04:14 AM IST
विजय पुंडीर राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Jul 2025 04:14 AM IST
सार

जेल प्रशासन ने करीब दो सौ से अधिक अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक को दूसरे जेल में स्थानांतरित कर दिया है। इसमें जेल अधीक्षक से लेकर वार्डर तक शामिल हैं। तिहाड़ के 16 जेलों में से नौ जेलों के अधीक्षक को बदल दिए गए हैं।

विज्ञापन
Security of Tihar Jail is being tightened through transfers
तिहाड़ जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए यहां लंबे समय से तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। हालांकि जेल प्रशासन इसे रूटीन प्रक्रिया बता रहा है लेकिन हाल के कुछ वर्षों में देखें तो इतने बड़े पैमाने पर तबादले पहली बार हुए हैं।

विज्ञापन


जेल प्रशासन ने करीब दो सौ से अधिक अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक को दूसरे जेल में स्थानांतरित कर दिया है। इसमें जेल अधीक्षक से लेकर वार्डर तक शामिल हैं। तिहाड़ के 16 जेलों में से नौ जेलों के अधीक्षक को बदल दिए गए हैं। इन तबादलों के पीछे जेल की सुरक्षा और कामकाज के साथ ही यहां तैनात कुछ कर्मचारियों पर अंगुली भी उठना माना जा रहा है।
विज्ञापन


तिहाड़ जेल में क्षमता से दोगुना कैदी बंद हैं। इसकी कई जेल संवेदनशील हैं। क्योंकि इनमें गैंगस्टर और महत्वपूर्ण मामलों के आरोपी कैद हैं, जिनकी सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में इन जेलों में ऐसे कर्मचारियों का तबादला किया गया है, जो इन जेलों में पहले अन्य पदों पर काम कर चुके हैं और उन्हें जेल की हर बारीकियों का पता है। तिहाड़ के जेल नंबर दो में गैंगस्टर, आठ और नौ में आर्थिक अपराध और अन्य मामलों से संबंधित आरोपी, चार में पहली बार अपराध करने वाले बंद हैं। मंडोली के जेल नंबर 11 और 13 में सुकेश और हासिम बाबा जैसे आरोपी और गैंगस्टर बंद हैं। इन जेलों के कामकाज में अलग अलग तरीके की समस्या आती रही है। प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की उनकी दक्षता के अनुसार ही एक जेल से दूसरे जेल में तबादला किया है, जिससे जेल में कामकाज में किसी तरह की कोई समस्या न आए और इसे मजबूती प्रदान किया जा सके। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि कई अधिकारी और कर्मचारी पदोन्नति होने के बावजूद उसी जेल में कार्यरत थे। ऐसे लोगों को उनकी योग्यता और काबिलियत के अनुसार दूसरे जेल में तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे मिला क्या प्रभार
जेल संख्या तीन के अधीक्षक प्रवीर कुमार सिंह को जेल संख्या सात का दायित्व सौंपा गया है। इन्हें जेल की इंटेलिजेंस व क्यूआरटी की देखरेख का अतिरिक्त काम भी सौंपा गया है। जेल मुख्यालय में तैनात प्रेम सिंह मीणा जेल अधीक्षक 1 के साथ जेल अधीक्षक दो मुख्यालय का भी काम देखेंगे। प्रदीप कुमार को मंडोली स्थित जेल संख्या 13 का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। जेल संख्या दो के अधीक्षक आदित्य कुमार अस्थाना का तबादला जेल संख्या चार कर दिया गया है। इन्हें जेल संख्या तीन का अतिरिक्त दायित्व मिला है। जेल संख्या 13 के अधीक्षक आशीष कुमार को जेल संख्या आठ- नौ का अधीक्षक बनाया गया है। बिजेंदर को जेल संख्या पांच की जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह पवन कुमार को जेल संख्या तीन का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। जेल संख्या पांच के अधीक्षक ओम प्रकाश निमोरिया का तबादला जेल संख्या दो के अधीक्षक के तौर पर किया गया है। जेल संख्या आठ- नौ के अधीक्षक प्रशांत राघव जेल संख्या एक के अधीक्षक बनाए गए हैं। मुख्यालय में तैनात अधीक्षक 3 अजीत कुमार को जेल संख्या 11 का अधीक्षक बनाया गया है। 80 से अधिक सहायक अधीक्षक, वार्डर व हेड वार्डर के तबादले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed