फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Section 163 was imposed in Gautam Buddha Nagar in view of religious events and possible demonstrations

धारा-163 लागू: रथ यात्रा और मोहर्रम को देखते हुए गौतमबुद्धनगर में कड़ी सुरक्षा, किसान प्रदर्शनों की भी आशंका

Fri, 27 Jun 2025 07:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 27 Jun 2025 07:28 PM IST
सार

गौतमबुद्धनगर में धार्मिक आयोजनों और संभावित प्रदर्शनों के मद्देनजर 6 जुलाई तक धारा-163 लागू की गई है। इसके तहत सार्वजनिक गतिविधियों के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी।

विज्ञापन
Section 163 was imposed in Gautam Buddha Nagar in view of religious events and possible demonstrations
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसी क्रम में कमिश्नरेट प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 को लागू किया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार से भगवान जगन्नाथ की परंपरागत रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन प्रारंभ हुआ है। साथ ही मोहर्रम के मौके पर मुस्लिम समुदाय द्वारा 6 जुलाई तक जुलूस निकाले जाएंगे और ताजिये कब्रिस्तानों में दफन किए जाएंगे। इन धार्मिक आयोजनों के अलावा, किसानों और विभिन्न संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन की भी संभावना जताई गई है, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। 
विज्ञापन


इसी आशंका को देखते हुए कमिश्नरेट में एहतियातन छह जुलाई तक धारा-163 लागू की है, जिसके तहत किसी भी प्रकार की सार्वजनिक गतिविधि, जुलूस या सभा के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed