{"_id":"5c523fbdbdec22556767f9df","slug":"second-time-in-three-days-the-temperature-reached-5-2-degree-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में दूसरी बार तापमान 5.2 डिग्री पहुंचा, ठिठुरन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में दूसरी बार तापमान 5.2 डिग्री पहुंचा, ठिठुरन बढ़ी
Thu, 31 Jan 2019 05:52 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 31 Jan 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
ठंड से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहाड़ों से आ रही हवाओं के कारण शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। इसी कारण जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी पारा 5 डिग्री के आसपास चल रहा है। बुधवार को एक बार फिर दिल्ली ठिठुरी और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों में दूसरी बार है जब न्यूनतम तापमान इतना रहा है। इससे पहले रविवार को भी पारा 5.2 डिग्री दर्ज किया गया था। बीते सात सालों में 30 जनवरी को इतना कम तापमान नहीं रहा।
विज्ञापन
दिल्ली में मंगलवार को धूप निकलने से सर्दी से मामूली राहत मिली थी, लेकिन बुधवार को मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। इस कारण से सर्दी का अहसास ज्यादा होता रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 5.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग पहले ही भविष्यवाणी कर चुका है कि 31 जनवरी व एक फरवरी को दिल्ली में तेज मैदानी हवाएं चलेंगी व कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। हालांकि इस कारण से तापमान में गिरावट होने की संभावना कम है। विभाग ने दो व तीन फरवरी को दिल्ली में घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार ठंडी हवाओं का रुख बदलने से ठंड से राहत मिल सकती है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान भी 21 के आसपास व न्यूनतम तापमान सात या आठ के आसपास बना रहेगा। 5 फरवरी को एक बार फिर से बारिश होने की संभावना हैं। इस कारण से उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार धीमी हो सकती है। इससे पारा ऊपर चढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
बीते सात सालों में 30 जनवरी का तापमान
वर्ष न्यूनतम तापमान
2018 10.0 डिग्री
2017 9.0 डिग्री
2016 13.0 डिग्री
2015 6.0 डिग्री
2014 10.0 डिग्री
2013 6.0 डिग्री
2012 7.0 डिग्री