{"_id":"5e7e42b98ebc3e6f960d31a2","slug":"second-death-in-delhi-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, 24 मार्च को हुआ था अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, 24 मार्च को हुआ था अस्पताल में भर्ती
Sat, 28 Mar 2020 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 Mar 2020 04:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। कोरोना पीड़ित यमन के नागरिक को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित मरीज की राजधानी में दूसरी मौत है।
विज्ञापन
मृतक मरीज यमन का नागरिक था और उसकी उम्र 60 साल थी। व्यक्ति पहले से हाइपरटेंशन और मधुमेह से भी पीड़ित था। इससे पहले दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 68 वर्षीय एक महिला की कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
24 मार्च को मरीज भर्ती हुआ था। निजी अस्पताल के अलावा आईएलबीएस और एम्स में तीन जांच होने के बाद कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक ये दिल्ली का 41वां केस था।
विज्ञापन