फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sebi quiz and moped show for investor protection awareness in Trade Fair

Trade Fair: निवेशकों की सुरक्षा, जागरूकता के लिए सेबी का क्विज और मोपेड शो

Mon, 21 Nov 2022 07:26 AM IST
शाहरुख खान आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Nov 2022 07:26 AM IST
सार

प्रगति मैदान में हॉल संख्या पांच के ऊपरी तल पर सेबी ने भव्य पवेलियन बनाया है। नए निवेशकों को यहां सामूहिक व व्यक्तिगत रूप से सलाह मिल रही है। पवेलियन के अंदर निवेशकों की मदद के लिए करीब दस सहयोगियों के स्टाल लगाए गए हैं। 
 

विज्ञापन
sebi quiz and moped show for investor protection awareness in Trade Fair
प्रगति मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर में निवेशकों का अमृतकाल का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवेशकों की सुरक्षा व जागरूकता के लिए ट्रेड फेयर में सेबी ने क्विज शो और मोपेड शो आयोजित किया है। रोजाना करीब हजार से अधिक लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं। प्रगति मैदान में हॉल संख्या पांच के ऊपरी तल पर सेबी ने भव्य पवेलियन बनाया है। नए निवेशकों को यहां सामूहिक व व्यक्तिगत रूप से सलाह मिल रही है। पवेलियन के अंदर निवेशकों की मदद के लिए करीब दस सहयोगियों के स्टाल लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


आजादी का अमृतकाल की थीम पर सेबी ने ट्रेड फेयर में निवेशकों का अमृतकाल कार्यक्रम आयोजित किया है। इसका मकसद निवेशकों को जानकारी के साथ उचित सुविधाएं प्रदान करना है। सेबी के पवेलियन में चार एक्सचेंज बीएससी, एनएससी, एमसीएक्स और एनसीडीईएक्स, दो डिपोजिटरी एनएसडीएल और सीडीएसएल, म्यूचुअल फंड एसोसिएशन एमफी, दो इंडस्ट्री एसोसिएशन सीपीएआई और एएनएमआई मौजूद हैं।  
विज्ञापन


कोविड काल के बाद खोले गए सर्वाधिक खाते : सेबी के रिजनल डायरेक्टर राजेश कुमार डांगेती ने बताया कि कोविड काल के बावजूद पिछले दो साल में सबसे अधिक निवेशक बढ़े हैं। इसका अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि मौजूदा समय देश में कुल 10 करोड़ निवेशक हैं। इनमें से करीब आठ करोड़ डीमैट एकाउंट दो सालों के भीतर खुले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले रविवार को हुई भारी भीड़
ट्रेड फेयर में पहले रविवार को भीड़ इतनी ज्यादा थी कि नए, पुराने दोनों हॉल में चलना मुश्किल था। नए हॉल संख्या पांच की हालत ऐसी थी कि भीड़ को तितर बितर करने के लिए मेला प्रशासन को माइक से एनाउंस करना पड़ा। खासकर विदेशी स्टालों केे आस पास सर्वाधिक भीड़ थी। भारतीय रेलवे के पवेलियन और उसके सामने स्थित तुर्की के स्टाल, अफगानिस्तान और ईरान के मेवे के स्टालों पर जबरदस्त भीड़ थी। प्रशासन को यहां पर रस्सी लगाकर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed