फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sealing continuously in Delhi today

बिना अड़चन आज से लगातार चलेगी सीलिंग, करोड़ों रुपये का राजस्व जुटाया

Mon, 20 Aug 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sealing continuously in Delhi today
sealing in delhi - फोटो : अमर उजाला
अब अगले एक सप्ताह तक बगैर किसी रुकावट दिल्ली में सीलिंग देखने को मिलेगी। पहले स्वतंत्रता दिवस और उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते गुरुवार और शनिवार को सीलिंग की कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन


इसमें करीब 66 फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया। वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम को करीब चार करोड़ रुपये से अधिक अब तक राजस्व से प्राप्त हुआ है। 

जानकारी के अनुसार रविवार को पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में सीलिंग नहीं हुई, लेकिन सोमवार से अर्द्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस को तैनात रहने की मंजूरी मिली है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि निगम ने सर्वे के बाद दो हजार से ज्यादा फैक्ट्रियों को सील करने का निर्णय लिया था, लेकिन पिछले दो दिन हुई कार्रवाई में सीलिंग का आंकड़ा 100 तक भी नहीं पहुंचा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि विश्वास नगर में पूरे माह सीलिंग देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अभी तक दिल्ली में सीलिंग को लेकर ये सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है। निगम के अधिकारी ने बताया कि सीलिंग से बचने के लिए व्यापारी भी अब कन्वर्जन चॉर्ज और मिश्रित भूमि के इस्तेमाल पर जुर्माना भरने में जुटे हैं। 

हालांकि प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर अभी भी व्यापारी आगे नहीं आ रहे, लेकिन राजस्व की बात करें तो निगम को पिछले करीब महीने भर में साढ़े चार करोड़ से ज्यादा की राशि प्राप्त हुई है। 

अधिकारी ने बताया कि अब सोमवार से लगातार सीलिंग चलने की उम्मीद है। निगरानी समिति और निगम की 10 टीमें मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed