फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School students killed a young man who was sitting in a park with a female friend

अपराधियों को भी इन छात्रों ने पीछे छोड़ा: पार्क में बैठी महिला से अभद्रता, पुरुष दोस्त ने रोका तो उसे मार डाला

Thu, 30 Jul 2026 09:25 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 30 Jul 2026 09:25 PM IST
सार

खिम्मन पार्क में महिला पर छात्रों ने अश्लील टिप्पणी कीं। सुनील ने इसका विरोध किया। इस पर पांच नाबालिगों ने सुनील की चाकू गोदकर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आई देवकी पर भी हमला हुआ।

विज्ञापन
School students killed a young man who was sitting in a park with a female friend
छेड़छाड़ का विरोध करने पर स्कूली छात्रों ने युवक को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत नगर इलाके में महिला दोस्त के साथ बैठे 30 साल के सुनील की चाकू गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिगों को पकड़ लिया है। पकड़े गए नाबालिग स्कूली छात्र हैं और इनकी उम्र 13 से 17 साल के बीच है। पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद सभी नाबालिग पार्क में पहुंचे थे। जहां जहांगीरपुरी निवासी देवकी अपने दोस्त सुनील के साथ बैठे हुई थी। इसी दौरान पांचों नाबालिग देवकी पर अश्लील टिप्पणियां करने लगे। सुनील के विरोध करने पर उनके बीच कहासुनी हुई और फिर आरोपियों ने सुनील पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई देवकी पर भी हमलावर चाकू से हमला कर वहां से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस दोनों घायलों को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि 26 साल की देवकी शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। वह काफी समय से अपने पति से अलग जहांगीरपुरी इलाके में रह रही है। बुधवार दोपहर वह अपने दोस्त मैनपुरी यूपी निवासी सुनील से मिलने के लिए खिम्मन पार्क आई थी। उसने बताया कि आरोपी उसपर अश्लील टिप्पणी कर रहे थे। जिसका सुनील ने विरोध किया था। इस पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि भारत नगर थाना पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटे में एक नाबालिग को पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य चार नाबालिगों को भी दबोच लिया। पुलिस ने सुनील के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed