फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   school stopped report card of student because he go bathroom without permission

11वीं का छात्र अनुमति के बिना गया था बाथरूम, स्कूल ने रोका रिजल्ट

Wed, 20 Mar 2019 11:11 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Mar 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
school stopped report card of student because he go bathroom without permission
सांकेतिक तस्वीर
दक्षिणी दिल्ली के माउंट सेंट मैरी स्कूल में बिना अनुमति के बाथरूम जाने पर बच्चे का रिपोर्ट कार्ड रोक लेने का मामला सामने आया है। स्कूल ने अनुशासनहीनता बताते हुए 11वीं के बच्चे का रिजल्ट नहीं दिया। 
विज्ञापन


रिपोर्ट कार्ड के लिए स्कूल अभिभावक को इधर-उधर भगाता रहा। इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपल से संपर्क करने का संपर्क किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


माउंट सेंट मैरी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र कवि के अभिभावक का आरोप है कि उनका बेटा शिक्षक की अनुपस्थिति में बाथरूम गया। इसे स्कूल ने अनुशासनहीनता बताते हुए उसे रिपोर्ट कार्ड नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को छात्र की मां जब रिपोर्ट कार्ड लेने गई तो उन्हें स्कूल में कभी किसी शिक्षक के पास, कभी किसी कॉर्डिनेटर के पास भेजा जाता रहा। काफी समय बीत जाने के बाद उनकी प्रिंसिपल से मुलाकात हुई। 

प्रिंसिपल ने कहा कि छात्र बिना अनुमति के बाथरूम गया था। अभिभावक ने कहा कि यदि छात्र को बाथरूम जाना होगा तो उसे क्लास में शिक्षक नहीं मिले इसलिए वह चला गया। इसके लिए रिजल्ट नहीं रोका जा सकता। 

उन्हें चेतावनी पत्र लेने को कहा गया। जब उन्होंने इससे इंकार किया तो उन्हें बाहर जाने को कहा गया। बाद में उन्होंने पुलिस को फोन किया। इस परेशानी में वह बेहोश भी हुई। उन्होंने स्कूल के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed