{"_id":"5d399bc08ebc3e6cb20d05c3","slug":"schedule-cast-woman-stop-from-entering-temple-scolded-and-insulted-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा करने पहुंची महिला से पूछी जाति, दी गालियां, मंदिर से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा करने पहुंची महिला से पूछी जाति, दी गालियां, मंदिर से भगाया
Thu, 25 Jul 2019 05:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 25 Jul 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : shiv temple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में एक महिला को मंदिर में पूजा करने से रोकने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
सिहानी गेट थानाक्षेत्र के निवासी महिला का कहना है कि वह बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह गांव के मंदिर में पूजा करने गई थीं। वहां पहले से पूजा कर रहे कर रहे एक व्यक्ति ने उसे गेट पर रोक लिया।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि जब उसने खुद को गांव की रहने वाली बताया तो उसने जाति पूछी। आरोप है कि जाति बताने पर उक्त व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए मंदिर से भगा दिया। बताया जा रहा है कि महिला अनुसूचित जाति की है।
विज्ञापन
एसएचओ सिहानीगेट उमेश बहादुर सिंह का कहना है मंदिर में पूजा करने से रोकने के आरोप की जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो देर रात तक पुलिसकर्मी और अधिकारी दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास करते रहे।