फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Savitri Cinema flyover will be doubled

Delhi News: सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर का होगा दोहरीकरण, दिल्लीवासियों को जाम से मिलेगी निजात

Sat, 23 Dec 2023 11:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 23 Dec 2023 11:31 PM IST
सार

सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर वर्ष 2001 में सिंगल कैरिजवे बना था। मौजूदा स्थिति में नेहरु प्लेस से आईजीआई एयरपोर्ट जाने वाले इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आईजीआई की तरफ से आने वाले वाहनों को यहां पर फ्लाईओवर की सुविधा नहीं मिल पाती है।

विज्ञापन
Savitri Cinema flyover will be doubled
सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर का जल्द ही होगा दोहरीकारण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली के आउटर रिंग रोड को जाम मुक्त बनाने के लिए सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर के दोहरीकरण की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने परियोजना का खाका तैयार कर लिया है। फिलहाल, विभाग ने व्यय वित्त समिति (ईएफसी) के पास परियोजना को मंजूरी देने के लिए फाइल भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि नए साल की शुरुआत में परियोजना को मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से रोजाना लाखों वाहन चालकों को जाम से निजात मिलेगी।

विज्ञापन


सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर वर्ष 2001 में सिंगल कैरिजवे बना था। मौजूदा स्थिति में नेहरु प्लेस से आईजीआई एयरपोर्ट जाने वाले इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आईजीआई की तरफ से आने वाले वाहनों को यहां पर फ्लाईओवर की सुविधा नहीं मिल पाती है। अधिकारियों ने बताया कि द्वारका-एयरपोर्ट से नेहरू प्लेस, गोंविदपुरी, आंबेडकर नगर और महरौली की ओर आने वाले यातायात यहां आकर जाम में फंस जाते है। ऐसे में वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर फ्लाईओवर जहां मौजूद है, वहां सड़क की चौड़ाई भी काफी कम है। इसकी वजह से बॉटल नैक बन जाती है और कई किलोमीटर लंबा जाम लगता है।
विज्ञापन


7.2 किलोमीटर की दूरी पर रहता है ज्यादा यातायात
ओखला से आईआईटी तक 7.2 किलोमीटर की दूरी पर लगातार चौराहों, सिग्नल, सिंगल कैरिजवे फ्लाईओवर के कारण ज्यादा यातायात होता है। साथ ही, ओखला औद्योगिक क्षेत्र, सुखदेव विहार, सीआर पार्क, कालकाजी मंदिर, नेहरू प्लेस और ग्रेटर कैलाश जैसे आसपास के क्षेत्रों को लूप प्रदान करने के लिए हर 500-600 मीटर की दूरी पर लगभग आठ चौराहे और कई ट्रैफिक सिग्नल हैं। बार-बार सिग्नल, यू-टर्न के कारण क्षेत्र में भीड़भाड़ होती है और व्यस्त समय के दौरान भारी यातायात होता है। ऐसे में इस क्षेत्र को जाम मुक्त करने के लिए सिग्नल फ्री करने की योजना भी है। इसमें सबसे पहले सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर का दोहरीकरण होगा। साथ ही, मोदी मिल फ्लाईओवर और कालकाजी फ्लाईओवर को आपस में जोड़ने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट आने-जाने में होगी आसानी
इस योजना से ओखला और एयरपोर्ट के बीच यात्रा का समय लगभग आधा हो जाएगा। योजना में पीडब्ल्यूडी ने 6 लेन के मोदी मिल फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ सड़क को चौड़ा करने और फ्लाईओवर के नीचे की ओर ढलान के अंत में स्थित मेट्रो स्टेशन के सामने ट्रैफिक लाइट को हटाने की योजना बनाई है। एक बार जब फ्लाईओवर चौड़ा हो जाएगा और कालकाजी फ्लाईओवर के साथ एकीकृत हो जाएगा तो मोदी मिल फ्लाईओवर पर ट्रैफिक लाइट की आवश्यकता नहीं होगी। एकीकरण के बाद ओखला मंडी से सुखदेव विहार व आईआईटी गेट की ओर जाने वाला यातायात फ्लाईओवर के नीचे लूप से जा सकता है और सीधे आईआईटी दिल्ली और आईजीआई एयरपोर्ट की ओर जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed