फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satyendra jain says sero survey will be conducted in delhi every month no herd immunity in state wrong to says one fourth population in infected

दिल्ली में अब हर महीने 1-5 तारीख के बीच किया जाएगा सीरो सर्वे, अभी नहीं बनी है हर्ड इम्यूनिटीः सत्येंद्र जैन

Wed, 22 Jul 2020 01:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Jul 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
Satyendra jain says sero survey will be conducted in delhi every month no herd immunity in state wrong to says one fourth population in infected
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

दिल्ली में किए गए सीरो सर्वे के परिणाम आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में अब हर महीने सीरो सर्वे किया जाएगा। महीने की एक से  पांच तारीख के बीच में यह सर्वे होगा। अब पिछली बार से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन


हालांकि सत्येंद्र जैन इस बार से इत्तेफाक नहीं रखते कि दिल्ली की एक-चौथाई आबादी कोरोना संक्रमित है। वह बोले, यह कहना गलत है कि दिल्ली की एक चौथाई आबादी कोरोना संक्रमित है, सीरो सर्वे में उन लोगों की जानकारी मिलती है, जो संक्रमित होकर ठीक हो चुके होते हैं।
विज्ञापन


जब उनसे हर्ड इम्यूनिटी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, दिल्ली में अभी हर्ड इम्यूनिटी नहीं बनी है। 40 से 70 फीसदी लोग जब संक्रमित होकर ठीक हो जाते हैं, यानी एंटीबॉडी बनती है, तब हर्ड इम्यूनिटी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि, सीरो सर्वे में पहले की तरह ही सैंपल एकत्र करने का काम किया जाएगा और इसमें हर उम्र के लोगों को शामिल किया जाएगा। कोरोना के सामुदायिक प्रसार पर सत्येंद्र जैन से पूछा गया तो वह बोले कि, दिल्ली में सामुदायिक प्रसार है, लेकिन यह एक टेक्निकल टर्म है, इस पर फैसला केंद्र सरकार को ही लेना है। सत्येंद्र जैन ने लोगों से भारी संख्या में प्लाज्मा दान करने की अपील भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed