फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   satyendar jain on plasma therapy in coronavirus treatment says is a technical treatment not to be practiced without govt permit

प्लाज्मा थेरेपी एक तकनीकी चिकित्सा, दिल्ली सरकार को केंद्र से मिली है अनुमति: सत्येंद्र जैन

Fri, 01 May 2020 12:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 01 May 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
satyendar jain on plasma therapy in coronavirus treatment says is a technical treatment not to be practiced without govt permit
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

दिल्ली के एलएनजेेपी अस्पताल में चार लोगों पर प्लाज्मा थेरेपी का प्रयोग कर चुकी दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि आईसीएमआर और केंद्र ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्लाज्मा थेरेपी एक तकनीकी चिकित्सा है। केवल उन लोगों को इसका प्रयोग करना चाहिए जिनके पास केंद्र से अनुमति है, बिना अनुमति के इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए। दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार से इसकी अनुमति मिल चुकी है।

विज्ञापन


रेड जोन में दोबारा होगी लोगों की स्क्रीनिंग
वहीं जैन ने कहा कि 'रेड जोन' में रहने वाले लोगों की दोबारा से स्क्रीनिंग कराई जाएगी। मेडिकल टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल 3515 केस हैं जिसमें कल के 76 केस शामिल हैं। 1094 लोग ठीक हो चुके हैं। 53 लोग आईसीयू में हैं और पांच लोग वेंटिलेटर पर हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने दिया था बयान
दरअसल स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने 28 अप्रैल को बताया था कि, प्लाज्मा थेरेपी को अब तक भरोसेमंद नहीं माना जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी के प्रभाव को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अध्ययन शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक इसका निष्कर्ष नहीं निकलता और मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिलता, इस थेरेपी का इस्तेमाल सिर्फ शोध और ट्रायल के लिए होना चाहिए। अगर प्लाज्मा थेरेपी को उचित दिशानिर्देशों के तहत उपयुक्त तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाता तो जान को खतरा हो सकता है।
 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि प्लाज्मा थेरेपी अभी प्रायोगिक चरण में है और इससे कोरोना का इलाज हो सकता है इसका कोई सबूत नहीं है। इसे लेकर अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का यह बयान आया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed