फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sandeep kumar touches wife's feet daily which made many angry.

विवादों में आए पत्नी का पैर छूने वाले ये मंत्री जी

Mon, 23 Mar 2015 06:32 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
Sandeep kumar touches wife's feet daily which made many angry.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक विधायक ऐसे भी हैं जो रोज सुबह उठकर अपनी पत्नी के पांव छूते हैं। दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार ही वह व्यक्ति हैं जो रोज सुबह अपनी पत्नी के पैर छूकर उनका आशिर्वाद लेते हैं।

विज्ञापन


संदीप की पत्नी रितु भी उन्हें मुस्कुरा कर आशिर्वाद दे देती हैं। इसका कारण संदीप बताते हैं कि उनकी पत्नी ने उनके लिए बहुत त्याग किए हैं। ये बात संदीप पहले भी महिला दिवस के दिन 8 मार्च को दिल्ली सचिवालय में हुए एक कार्यक्रम में कही थी।
विज्ञापन


हालांकि यह बात उनकी पत्नी ने किसी को भी बताने से मना किया था। संदीप की इस बात बताने के बाद से ही संदीप को देशभर से ढेरों फोनकॉल आए जिसमें से कुछ में उनकी तारीफ हुई तो कुछ में उन्हें बेहद तीखी टिप्पणियों और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैर छूने पर गुस्से में घर पहुंचे लोग

Sandeep kumar touches wife's feet daily which made many angry.

संदीप बताते हैं कि मेघालय से एक 93 साल के अंकल का फोन आया था और उन्होंने कहा कि वो संदीप की इस बात से बहुत खुश हैं। वहीं ऐसे भी लोग थे जो संदीप की इस बात से बेहद खफा नजर आए।

संदीप कहते हैं कि कुछ ने तो ये तक कहा कि पुरूष प्रधान समाज में वो ऐसा कैसे कर सकते हैं। रितु बताती हैं कि उनके दूर के एक रिश्तेदार तो 8 मार्च के बाद इस बात को सुनकर उनके दूर के रिश्तेदार तो उनके घर ही धमक पड़े।

उनका कहना था कि संदीप के बयान से उनके परिवार की इज्जत को बहुत धक्का पहुंचा है। इसके बाद संदीप और रितु ने उन्हें साफ-साफ कह‌ दिया कि उनके पारिवारिक मैटर में बोलने का किसी को कोई हक नहीं है।

रितु करवा चौथ पर छूती हैं संदीप के पांव

Sandeep kumar touches wife's feet daily which made many angry.

संदीप का कहना है कि वह अपने माता-पिता के भी पांव छूते हैं क्योंकि वह जो भी हैं उनकी ही वजह से हैं। शादी के बाद रितु ने जो कुछ किया उसके कारण वो रितु की इज्जत करते हैं और इसीलिए उनके पांव भी छूते हैं।

वहीं जब रितु से पूछा गया‌ कि क्या वो भी संदीप के पैर छूती हैं तो वो हंसते हुए कहती हैं कि हां वो करवा चौथ के दिन संदीप के पांव छूती हैं।

संदीप मुस्कुराते हुए बताते हैं कि रितु और उनकी शादी 5 अप्रैल 2011 को हुई थी और तभी से वह रोज उनके पैर छूते हैं। कभी-कभी रितु उन्हें खूब तरक्की करो और सदा सुहागन रहो जैसे आशीर्वाद देती हैं तो कभी केवल मुस्कुरा देती हैं।

संदीप के जीवन में मां-बाप के बाद है रितु का स्थान

Sandeep kumar touches wife's feet daily which made many angry.

रितु कहती हैं कि वह केवल हंस ही पाती हैं और उन्हें मन ही मन गुड लक विश कर देती हैं। संदीप और रितु ने प्रेम विवाह किया था। पर उनकी डगर इतनी आसान नहीं थी।

दोनों ही दिल्ली के दयाल कॉलेज में पहली बार 16 जुलाई 2003 में मिले थे और शादी से पहले पूरे आठ साल तक एक दूसरे के प्यार में रहे। संदीप ने जब बीकॉम फ्रेशर रितु की रैगिंग ली थी तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि दोनों की कभी शादी भी होगी।

इनका प्यार शादी में बदलता इससे पहले इन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। संदीप एक छोटे परिवार से थे वहीं रितु बड़े घर की बेटी थीं। लेकिन संदीप का हौसला नहीं टूटा। संदीप ने रितु से कहा भी कि 'ऐश्वर्या राय क्यों न आ जाए, शादी तो मैं आप से ही करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed