Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sale of platform tickets at six major Delhi railway stations suspended until November 14

रेलवे: दिल्ली-एनसीआर के छह बड़े रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद, जानें कब तक रहेगी रोक

Wed, 04 Nov 2026 12:48 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 04 Nov 2026 12:48 PM IST
सार

यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशनों पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली-एनसीआर के छह बड़े रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री 14 नवंबर तक बंद कर दी गई है। पार्सल बुकिंग पर भी रोक लगी है।

विज्ञापन
Sale of platform tickets at six major Delhi railway stations suspended until November 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

नंवबर की शुरुआत के साथ ही दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। दिवाली और छठ के त्योहार पर घर जाने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने लगी है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन


यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली के छह प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री को बंद कर दिया गया है। नई दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के छह प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 14 नवंबर 2026 तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारों पर बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली से अपने गृह राज्यों के लिए रवाना होंगे। ऐसे में स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने और किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन छह स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
  • दिल्ली जंक्शन
  • हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन
  • गाजियाबाद रेलवे स्टेशन
  • आनंद विहार टर्मिनल
  • आनंद विहार हॉल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed